यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के अधिकारी पर संविदा कर्मचारी से घर की सफाई कराने का आरोप लगा है। बिजली विभाग के अधिकारी की मनमानी से परेशान संविदा कर्मी की पत्नी ने एक्सईएन के ऑफिस में खूब हंगामा काटा। सोशल मीडिया में इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
यूपी की राजधानी लखनऊ में बिजली विभाग के अधिकारी पर संविदा कर्मचारी से घर की सफाई कराने का आरोप लगा है। बिजली विभाग के अधिकारी की मनमानी से परेशान संविदा कर्मी की पत्नी ने एक्सईएन के ऑफिस में खूब हंगामा काटा। सोशल मीडिया में इस हंगामे का वीडियो वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वायरल वीडियो जीपीआऱए खंड कार्य़ालय स्थित एक्सईएन के ऑफिस का बताया जा रहा है। जहां अपने पति को परेशान करने वाले अधिकारी को लेकर जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि मामला राजधानी लखनऊ के जानकीपुरम स्थित भवानीगंज का है। अनुरोध रस्तोगी नाम का संविदा कर्मचारी बीकेटी डिवीजन के जीपीआरए उपकेंद्र पर तैनात है।
बीकेटी/बिजली –ईएक्सन बक्शी का तालाब संविदाकर्मी से करवाते है अपने घर की मल मूत्र की सफाई
अनुरोध रस्तोगी ने मंत्री @aksharmaBharat से न्याय की गुहार
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
पीड़ित का नंबर- 8887928413@UPPCLLKO @UppclChairman @UPPViralCheck @AmarUjalaNews @ChiefSecyUP @CMOfficeUP pic.twitter.com/lD37FjDYit
— आदर्श मीडिया एसोसिएशन (रजि०) (OFFICE) (@AdarshShuklaJi) June 13, 2024
संविदा कर्मचारी अनुरोध का कहना है कि उपकेंद्र पर वह साफ-सफाई करने और पानी पिलाने का काम करता है। उसके काम से किसी को कोई शिकायत नहीं हुई लेकिन वर्तमान एक्सईएन डीपी सिंह ऑफिस में काम करवाने के बाद अपने घर में भी काम करवाते हैं। झाड़ू पोछा के साथ ही अपने बर्तन साफ करने के कहते हैं। हाल में ही उन्होंने अपने घर का बाथरूम साफ करने के लिए कहा था लेकिन इनकार करने पर वह भड़क गए और नौकरी से निकालने की धमकी देने लगे।