1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बांग्लादेश की घटना पर इनका मुंह है बंद, लगता है किसी ने फेविकोल चिपका दिया…सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

बांग्लादेश की घटना पर इनका मुंह है बंद, लगता है किसी ने फेविकोल चिपका दिया…सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हिंदुओं को बांटने की कोशिश हो रही है। जाति, मत, संप्रदाय के नाम पर विभाजन उसी तरह हम लोगों के लिए सर्वनाश का कारण बन जाएगा, जैसे बांग्लादेश में हम देख रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयागराज में जगदगुरु रामानंदाचार्य की जयंती समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, आज हिंदुओं को बांटने की कोशिश हो रही है। जाति, मत, संप्रदाय के नाम पर विभाजन उसी तरह हम लोगों के लिए सर्वनाश का कारण बन जाएगा, जैसे बांग्लादेश में हम देख रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि, बांग्लादेश के अंदर जो रहा है उस पर ​कोई नहीं बोल रहा है। सेक्युलरिज्म का ठेका लेकर चलने वाले लोग हिंदू समाज और सनातन धर्म को कमजोर करने में पूरी ताकत लगाते हैं लेकिन बांग्लादेश की घटना पर इनका मुंह बंद है, लगता है किसी ने फेविकोल चिपका दिया है।

पढ़ें :- 2017 से पहले सहकारिता क्षेत्र में प्रदेश के सबसे बड़े माफिया थे हावी....सीएम योगी का विपक्षी दल के नेताओं पर बड़ा हमला

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, जो लोग आज भी आपको बांट रहे हैं…इनको जब भी मौका मिलेगा, पहचान का संकट खड़ा करेंगे, अराजकता पैदा करेंगे, सनातन धर्म पर प्रहार करेंगे। किसी भी स्थिति में इसकी पुनरावृत्ति नहीं होने देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि, हिंदुओं को बांटने वाले और तोड़ने वाले लोगों को पनपने न दें। इन लोगों को किसी भी स्थिति में आगे नहीं बढ़ने देना है। इन सब संकल्प के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाला समय सनातन धर्म का ही होगा। पूरी दुनिया के अंदर सनातन झंडा दिखाई देगा। तब कोई बांग्लादेश में हिंदू को काटने का दुस्साहस नहीं कर पाएगा। कहा कि हमारा संत समाज जब एक मंच पर आकर उद्घोष करता है तो परिणाम भी आता है। अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि पर राम मंदिर का निर्माण संतों की साधना और तप का ही परिणाम है।

 

 

पढ़ें :- भाजपा इसमें कमीशनख़ोरी के अवसर न तलाशे ये समझौता नहीं, समर्पण है...ट्रेड डील पर बोले अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...