1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, ‘सिंघम’ के इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम, ‘सिंघम’ के इस मशहूर एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा

साल 2023 में कई फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक बार फिर मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज अभिनेता रवींद्र बेर्डे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Ravindra Baird passed away: साल 2023 में कई फिल्मी सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक बार फिर मराठी फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर रवींद्र बेर्डे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। जानकारी के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

पढ़ें :- Deepika Padukone baby bump: प्रेगनेंसी में भी दीपिका कर रही हैं सिंघम अगेन की शूटिंग, सामने आई सेट पर बेबी बंप के साथ एक्शन करते हुए फोटोज

मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाने वाले रवींद्र बेर्डे को दो दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन घर आने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उन्होंने 78 की उम्र में अंतिम सांस ली। बता दें कि रवींद्र ने मराठी सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने 300 से अधिक मराठी फिल्मों में काम कर लोकप्रियता हासिल की।

इससे अलावा उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया। वह फिल्म सिंघम, चिंगी जैसी हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू दिखा चुके हैं। बता दें कि, रवींद्र बेर्डे को साल 1995 में एक नाटक के दौरान पहली बार दिल का दौरा पड़ा।

इसके बाद वह साल 2011 में कैंसर जैसी बीमारी की चपेट में आ गए थे। हालांकि इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कई नाटक में काम किया। एक्टर तब से कैंसर की जंग से लड़ रहे थे लेकिन अंत में हार गए और एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

पढ़ें :- War 2 के सेट की सामने आई पहली तस्वीरें, लीक हुआ ऋतिक रोशन का लुक

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...