1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. विपक्ष शासित राज्यों के साथ बजट में हुआ भेदभाव…इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

विपक्ष शासित राज्यों के साथ बजट में हुआ भेदभाव…इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया विरोध प्रदर्शन

संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। वहीं, विपक्षी दल इस बजट को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि इस बजट में राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है। इ

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। मंगलवार को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश किया है। वहीं, विपक्षी दल इस बजट को लेकर सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि इस बजट में राज्यों के साथ भेदभाव किया गया है। इसको लेकर ​इंडिया गठबंधन के नेताओं ने बुधवार को संसद भवन परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अखिलेश यादव समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

इस दौरान मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि, ये बजट जनता के साथ धोखा है। ये देशवासियों के साथ अन्याय है। वहीं, रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि, ये मोदी जी का ‘कुर्सी बचाओ’, ‘सत्ता बचाओ’ और ‘बदला लो’ बजट है। इस बजट से देश के 90% राज्य और 90% से अधिक लोग अलग-थलग कर दिए गए हैं। देश का बजट BJP की सत्ता बचाने के लिए नहीं हो सकता, ये देश की जनता की भलाई के लिए होना चाहिए। लेकिन मोदी सरकार का ये बजट सिर्फ ‘सत्ता बचाओ बजट’ बनकर रह गया है।

वहीं, अखिलेश यादव ने कहा, इस बजट से दिखाई दे रहा है कि सरकार कितनी कमजोर है। हम सब लोग किसान के लिए उसका समर्थन मूल्य मांग रहे थे हमलोग किसान के लिए पैकेज मांगते हैं, गरीब के लिए पैकेज मांगते हैं लेकिन इस सरकार ने किसको पैकेज दिया जो सरकार चलवा रहे हैं। सरकार चलाने के लिए पैकेज मिल रहा है।

बिहार और आंध्र प्रदेश को पैकेज मिला हम ये नहीं कहते कि पैकेज नहीं मिलना चाहिए। विकास के लिए पैसा मिले लेकिन दूसरे प्रदेशों के साथ भी भेद-भाव ना हो…जो एक्सप्रेसवे आप बिहार को दे रेह हैं उसे अगर यूपी से जोड़ देंगे तो देश का ज्यादा भला होगा। उत्तर प्रदेश के साथ भेदभाव हम स्वीकार नहीं कर सकते हैं। पैकेज INDIA गठबंधन वाले भी तैयार रखे हैं अगर पैकेज से ही सरकार बननी है तो।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, बोलीं-'अजित पवार की मौत की हो CBI जांच', इस घटना की सच्चाई सामने आना जरूरी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...