1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Potassium deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर नजर आते हैं ये प्रमुख लक्षण, कमी को पूरा करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

Potassium deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर नजर आते हैं ये प्रमुख लक्षण, कमी को पूरा करने के लिए करें इन चीजों का सेवन

पोटैशियम शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी से हार्ट और बीपी से संबंधित दिक्कतें होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पोटैशियम मांसपेशियों को मजबूत करने में हेल्प करता है।शरीर में पोटैशियम की कमी जिसे हाइपोकैलेमिया के रुप में जाना जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Potassium deficiency: पोटैशियम शरीर के लिए जरुरी पोषक तत्वों में से एक है। इसकी कमी से हार्ट और बीपी से संबंधित दिक्कतें होने लगती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार पोटैशियम मांसपेशियों को मजबूत करने में हेल्प करता है।शरीर में पोटैशियम की कमी जिसे हाइपोकैलेमिया के रुप में जाना जाता है। इसमें हार्ट फंक्शन सही से काम नहीं करता है।इसकी कमी से दिल से संबंधित समस्याओं जैसे धड़कन,हार्ट अटैक जैसी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

आयरन की कमी की वजह से हाई बीपी, स्ट्रोक और दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। दिल की धमनियों के अंदर चिकनी मांसपेशियों की सेल्स में कैल्शियम की कमी के कारण कैल्सीफिकेशन को रोकने में भी मदद कर सकता है।

उनका कहना है कि यह एथेरोस्क्लेरोसिस में योगदान होता है। जिसके कारण धमनियां सख्त हो जाती हैं। शरीर में पोटेशियम की कमी है या आप हाइपोकैलिमिया से पीड़ित हैं, तो यहां दिल से जुड़ी समस्याएं और लक्षण दिखाई दे सकते हैं।

पोटैशियम की कमी की वजह से शरीर में पोटैशियम की कमी होने पर पीड़ित व्यक्ति को अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाती है और सांस लेने में भी दिक्कत होने लगती है। इसके अलावा दिल का रुकना, या गंभीर मामलों में अचानक हार्ट बीट तेज होने की दिक्कत होती है।

शरीर में पोटैशियम की कमी को पूरा करने के लिए सबसे पहले पोटैशियम से भरपूर डाइट को अपने शामिल करें। पोटेशियम से भरपूर फल जैसे केला, आलू, एवोकाडो और पत्तेदार सब्जियों को डेली डाइट में शामिल करें।डिहाइड्रेशन के कारण शरीर में पोटैशियम की कमी के कारण हो सकती है।

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...