HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. रातों-रात फेमस हुए फिर अर्श से फर्श पर आ गए ये लोग, जानिए कौन-कौन है इसमें शामिल

रातों-रात फेमस हुए फिर अर्श से फर्श पर आ गए ये लोग, जानिए कौन-कौन है इसमें शामिल

सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसी शख्सियत हैं जो रातों—रात स्टार बन गईं। कुछ दिनों इनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हुई। इन्हें बॉलीवुड से लेकर हर जगह काम करने का अवसर भी मिला लेकिन ये स्टार कुछ ही दिन में अर्श से फर्श पर आ गए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया के दौर में कई ऐसी शख्सियत हैं जो रातों—रात स्टार बन गईं। कुछ दिनों इनके नाम की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर हर जगह हुई। इन्हें बॉलीवुड से लेकर हर जगह काम करने का अवसर भी मिला लेकिन ये स्टार कुछ ही दिन में अर्श से फर्श पर आ गए। कहा जाता है कि सफलता मिलने क बाद उस पर बने रहना बड़ी बात होती है। आइए जानते हैं ऐसे लोगों के बारे में जो अर्श से फर्श पर पहुंच गए है…

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

प्रिया प्रकाश वारियर
साउथ फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्री प्रिया प्रकाश वारियर भी एक समय काफी सुर्खियों में आईं थीं। उनके आंख मारने की स्टाइल ने सबको दिवाना बना दिया था। कुछ दिनों तक उनके स्टाइल को लोग खूब कापी करते रहे लेकिन एक समय बाद वो कहां गईं इसका भी पता नहीं लगा।

रानू मंडल
सोशल मीडिया से फेमस हुईं रानू मंडल की चर्चाएं एक समय खूब होती थीं। 2019 में एक वीडियो वायरल होने के बाद रानू मंडल रातों रात स्टार बन गईं थीं। यही नहीं, हिमेश रेशमिया के लिए 3 गाने भी रिकॉर्ड किए। हालांकि, अब उनका भी कुछ पता नहीं है।

सहदेव दिर्दो
छत्तीसगढ़ का वो बाल कलाकार तो आपको याद होगा जो ‘जाने मेरी जानेमन बसपन का प्यार’ गाकर इंटरनेट पर तहलका मचा चुका है। इस बच्चे ने रैपर बादशाह के साथ भी गाना रिकॉर्ड किया और काफी सुर्खियों में रहा। लेकिन उसके बाद से वो सोशल मीडिया से गायब ही हो गए हैं।

भुबन बादायकर
कच्चा बादाम स्टार भुबन बादायकर भी रातों रात स्टार बना था। मूंगफली बेचने वाले भुबन बादायकर भी कुछ दिनों तक खूब सुर्खियों में रहा लेकिन बाद में वो कहां हैं और क्या कर रहे हैं इसकी भी चर्चाएं बंद हो गईं। पश्चिम बंगाल के छोटे से गांव में रहने वाले भुबन ने बंगाली भाषा में ऐसा गाना गाया, जिसकी 3 लाख से ज्यादा बार रील्स बन चुकी है।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...