कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी इन दिनों चुनाव आयोग पर हमलावर हैं और वो वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने Gen Z की चर्चा कर देश का सियासी हलचल बढ़ा दी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है।
मुंबई। कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी इन दिनों चुनाव आयोग पर हमलावर हैं और वो वोट चोरी जैसे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने Gen Z की चर्चा कर देश का सियासी हलचल बढ़ा दी है। इन सबके बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का दिमाग चोरी हो गया है और दिमाग चोरी हो जाता है तो लोग इस तरह की बातें करते हैं।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि, मैंने पहले कहा था कि ये वोट चोरी का मामला नहीं है। राहुल गांधी का दिगाम चोरी हो गया है, जब दिमाग चोरी होता है तो लोग इस तरह की बातें करते हैं। साथ ही कह कि, मैंने पहले ही कहा था कि, इनको देश के संविधान के प्रति कोई आस्था नहीं है और संविधान में तैयार की गई सभी व्यवस्थाओं को ये नकारने का काम करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि, अब तो उन्होंने अपने शहरी माओवादी होने का सबूत भी दे दिया है वह शहरी माओवादी वाली भाषा बोल रहे हैं कि Gen Z को आकर संवैधानिक सरकार को उल्ट देना चाहिए….उन्हें जो एडवाइज देते हैं वो सारे शहरी माओवादी के विचारधारा के हैं। लेकिन इस भारत के Gen Z जो हैं वो संविधान में विश्वास रखते हैं।
राहुल गांधी ने किया था पोस्ट
राहुल गांधी ने गुरुवार शाम को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें देश के युवा, देश के छात्र, देश के ‘जेन-जेड’ संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे। मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं। जय हिंद!