HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Ayurvedic Treatment of Eye Flu: आई फ्लू या आंखों की जलन और सूजन का ये है आयुर्वेदिक इलाज

Ayurvedic Treatment of Eye Flu: आई फ्लू या आंखों की जलन और सूजन का ये है आयुर्वेदिक इलाज

सुबह इसे उबालकर आधा करके छान लें। रुम टेंप्रेचर तक ठंडा होने के बाद आंखों को इससे धोएं। दो आई कप या छोटे छोटे कप लें। कप में अपनी आंखों को डुबाएं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई शहरों में बाढ़ का प्रकोप है तो कहीं पर बाढ़ का खतरा है। ऐसे में लोगो को होने वाली बेहद आम समस्या है आई फ्लू। अचानक से आई फ्लू और आंखों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोत्तरी हो रही है।

पढ़ें :- Low BP की समस्या बन सकती है हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण, छुटकारा पाने के लिए करें ये उपाय

आयुर्वेदिक वैद्य के अनुसार बारिश के मौसम में आंखों और पेट का संक्रमण का खतरा सबसे अधिक रहता है। आयुर्वेदिक वैद्य के अनुसार त्रिफला के काढ़े से आंखों को धोना पड़ता है।त्रिफला के काढ़ा बनाने के लिए दस ग्राम त्रिफला चूर्ण ले लें।

इसके 250 एमएल पानी में रातभर भिगो कर रख दें। सुबह इसे उबालकर आधा करके छान लें। रुम टेंप्रेचर तक ठंडा होने के बाद आंखों को इससे धोएं। दो आई कप या छोटे छोटे कप लें। कप में अपनी आंखों को डुबाएं।

अब हर आंख को सौ बार खोल बंद करना है। अगर इससे आंखों में जलन या पानी निकलता है तो घबराएं नहीं। इस तरीके से आई फ्लू आई इंफेक्शन जैसी समस्याएं दूर होते है।आंखों की सूजन, दर्द लालिमा, और खुजली की समस्या ठीक होती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

पढ़ें :- Food Warnings: खराब खाने से हर साल 60 करोड़ लोग हो रहे बीमार; 4 लाख से ज्यादा मौतें

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...