1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई, नतीजों से पहले चोरी की साज़िश : अखिलेश यादव

ये लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई, नतीजों से पहले चोरी की साज़िश : अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने से पहले प्रत्याशी को बताना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। मैं सभी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि लोकतंत्र बचाएं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी में ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि ईवीएम को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने से पहले प्रत्याशी को बताना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि ये लोकतंत्र की आखिरी लड़ाई है। मैं सभी पार्टी के लोगों से कहूंगा कि लोकतंत्र बचाएं।

पढ़ें :- सोनिया गांधी के साथ रायबरेली पहुंचेंगे राहुल गांधी; आज नामांकन करेंगे दाखिल

ये लोकतंत्र के लिए बहुत खतरे का समय है। साथ ही उन्होंने अपने नेताऔ और कार्यकर्ताओं से मतगणना स्थल पर मुस्तैदी बनाए रखने की बात कही। वहीं, वाराणसी में ईवीएम मशीन के पकड़े जाने को लेकर उन्होंने कहा कि ये हर विधानसभा को चौकन्ना रहने का संदेश दे रहा है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने प्रशासन पर बिना सुरक्षा के ईवीएम ले जाने का आरोप लगाते हुए वाराणसी के डीएम को बदलने की मांग की। उन्होंने एक्जिट पोल पर सवाल उठाते हुए कार्यकर्ताओं को ईवीएम पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अधिकारी वही करेंगे जो सरकार कहेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रमुख सचिव पर गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा कि प्रमुख सचिव जगह—जगह फोन कर रहे हैं। इससे स्पष्ट हो गया है कि भाजपा चुनाव हार रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...