1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में चाहते हैं दंगे करवाना…राहुल गांधी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में चाहते हैं दंगे करवाना…राहुल गांधी पर जमकर बरसे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, मोहब्बत की दुकान चलाने का दावा करने वाले देश में दंगे करवाना चाहते हैं। राहुल गांधी देश को नीचा दिखाना चाहते हैं। कांग्रेस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टारगेट करना अब एक फैशन बन गया है। उन्होंने आगे कहा कि, एआई समिट के दौरान दुनियाभर से लोग आए थे। इसके बाद भी कांग्रेस के लोगों ने वहां अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया, जो देश को शर्मसार करने वाला है।

पढ़ें :- महिलाओं को 1500, युवाओं को भत्ता-ममता का मास्टरस्ट्रोक, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में वादों की बरसात

ब्रजेश पाठक ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के कोने-कोने में एआई को फैलाने चाहते हैं। हालांकि, राहुल गांधी और कांग्रेस की तरफ से लगातार गलत आरोप लगाए जाते हैं। उनका मकसद सिर्फ और सिर्फ झूठ बोलकर देश को नीचा दिखाना है। वो विदेशी प्रोपोगैंडा फैला रहे हैं। उनको समझना चाहिए कि सूरज पर थूकने से अपना ही चेहरा गंदा होता है।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा​ कि, उनका एजेंडा देश की छवि को धूमिल करना है। विदेश के मंच से भी वो देश को अपमानित करते हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि भारत आर्थिक जगत में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...