1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. ‘जो डरते हैं, वो मरते हैं…’ ईद के जश्न में CM ममता बनर्जी का SIR पर बड़ा बयान

‘जो डरते हैं, वो मरते हैं…’ ईद के जश्न में CM ममता बनर्जी का SIR पर बड़ा बयान

West Bengal Elections 2026 : रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद आज (21 मार्च) ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर पर नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह जमा हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता ईद के जश्न में हिस्सा लिया। इस दौरान ममता बनर्जी ने एक बार फिर एसआईआर का मुद्दा उठाया।

By Abhimanyu 
Updated Date

West Bengal Elections 2026 : रमजान का पाक महीना खत्म होने के बाद आज (21 मार्च) ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर पर नमाज़ अदा करने के लिए बड़ी संख्या में लोग ईदगाह जमा हुए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और TMC नेता अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता ईद के जश्न में हिस्सा लिया। इस दौरान ममता बनर्जी ने एक बार फिर एसआईआर का मुद्दा उठाया।

पढ़ें :- यह प्रशासनिक कार्रवाई नहीं, बल्कि उच्चतम स्तर का राजनीतिक हस्तक्षेप है...अधिकारियों के हटाए जाने पर चुनाव आयोग पर बरसीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर विधानसभा चुनावों से पहले चल रहे मतदाता सूची के संशोधन के ज़रिए लोगों के “वोट देने के अधिकार छीनने” की कोशिश करने का आरोप लगाया। कोलकाता के रेड रोड पर ईद के जश्न के दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि एसआईआर में कई लोगों के नाम हटा दिये गए। जिसके बाद उन्होंने इस ममली में न्याय के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। अगर सरकार राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा भी देगी तो वह अपनी बात पर अटल रहेंगी। जो लोग डरते हैं वो मरते हैं।

सभा को संबोधित करते हुए टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कहा, “एसआईआर में कई लोगों के नाम हटा दिए गए हैं। हमने न्याय के लिए पहले कोलकाता हाई कोर्ट और फिर दिल्ली में सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा खटखटाया। हमें अब भी उम्मीद है कि लोगों के अधिकारों की रक्षा होगी।”

टीएमसी प्रमुख ने आगे कहा, “हम सभी नागरिकों के साथ खड़े हैं—हर समुदाय, हर जाति और हर राज्य के साथ। आप सब एक ही परिवार के सदस्य हैं, और हम आपके लिए हमेशा खड़े रहेंगे और काम करते रहेंगे। अगर तरक्की और रोशनी के रास्ते में कोई रुकावट आती है, तो हम उसे हटा देंगे। वे हमारी सरकार को काबू करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे राष्ट्रपति शासन भी लगा देते हैं, तब भी हम वही बात कहेंगे—’जो डरते हैं, वो मरते हैं…।”

पढ़ें :- एल्विश यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सांप के जहर मामले में मिली क्लीन चिट
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...