1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Diabetes के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डेली सुबह उठकर कर लें बस ये छोटा सा काम

Diabetes के मरीज शुगर कंट्रोल करने के लिए डेली सुबह उठकर कर लें बस ये छोटा सा काम

खराब जीवन शैली और समय बेसमय खान पान का नतीजा डायबिटीज जैसे रोगो को बढ़ावा देता है। इसे सही नहीं किया जा सकता है बस जीवन शैली में बदलाव और खान पान को अच्छा करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

खराब जीवन शैली और समय बेसमय खान पान का नतीजा डायबिटीज (Diabetes ) जैसे रोगो को बढ़ावा देता है। इसे सही नहीं किया जा सकता है बस जीवन शैली में बदलाव और खान पान को अच्छा करके इसे कंट्रोल किया जा सकता है।

पढ़ें :- भारत पर टैरिफ लगाने पर राष्ट्रपति टंप का अमेरिका के संसद में शुरू हुआ विरोध, अमेरिकी सांसदों ने पेश किया प्रस्ताव

शरीर में बढ़े हुए ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए अधिकतर लोग दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन अगर आप जिंदगी भर दवाओं के सहारे नहीं रहना चाहते हैं, तो आपको अपने खानपान और जीवनशैली में सुधार करना चाहिए। इसके अलावा, कुछ घरेलू उपायों की मदद से भी ब्लड शुगर लेवल को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। आज हम आपको घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

शुगर को कंट्रोल करने में करी पत्ता फायदेमंद होता है। करी पत्ते में एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी हाइपरग्लाइसेमिक गुण मौजूद होते है। जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में हेल्प करते है।साथ ही इसमें फाइबर पाया जाता है जो ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा कर सकता है।
डायबिटीज के मरीजों को शुगर कंट्र्रोल करने के लिए डेली सुबह खाली पेट करी पत्ता पी सकते हैं। इसके लिए एक गिलास पानी में आठ से दस करी पत्ता डालकर अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इस पानी को गिलास में छानकर पी लें। डेली खाली पेट करी पक्के का पानी पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा सेहत को कई फायदे होंगे।

करी पत्ते के पानी का सेवन करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है।साथ ही पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

डेली सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे बॉडी डिटॉक्स होती है। करी पत्ते के पानी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

पढ़ें :- IND vs SA 3rd T20I: धर्मशाला में अब तक खेले गए 10 टी20आई मैच, जानें- टीम इंडिया का कैसा है रिकॉर्ड

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...