1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

पुलवामा आतंकी हमले की 7वीं बरसी आज, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Pulwama terror attack : आज 14 फरवरी, 2026 को पुलवामा आतंकी हमले के 7वीं बरसी है। साल 2019 में इसी दिन हुए आत्मघाती आतंकी हमले ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया था। जिसमें जवानों को ले जा रही 78 गाड़ियों के काफिले को निशाना बनाया था और ड्यूटी पर तैनात सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे। पीएम नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शनिवार को पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- यह सिर्फ़ एक व्यापार समझौता नहीं, बल्कि हमारे अन्नदाताओं की आजीविका पर है सीधा हमला...राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला

पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “2019 में आज के दिन पुलवामा में अपनी जान देने वाले बहादुर हीरो को याद करते हुए। देश के लिए उनकी भक्ति, इरादा और सेवा हमेशा हमारी सोच में बसी रहेगी। हर भारतीय को उनकी हिम्मत से ताकत मिलती है।” राहुल गांधी ने लिखा, “पुलवामा में 2019 के दुस्साहसी आतंकी हमले में शहीद हुए हमारे वीर जवानों को मेरी भावपूर्ण श्रद्धांजलि। भारत माता की रक्षा में उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा।”

पढ़ें :- राहुल गांधी झूठे हैं, उनका देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “पुलवामा आतंकी हमले में शहीद होने वाले हमारे वीर जवानों के शौर्य का स्मरण कर उन्हें नमन करता हूँ। आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा दुश्मन है और भारत इसके समूल नाश के लिए दृढ़ संकल्पित है। आतंकवाद का सामना करने वाले हमारे सुरक्षा बलों व सुरक्षा एजेंसियों के साहस, समर्पण और बलिदान का देश सदैव ऋणी रहेगा।”

पढ़ें :- 'इस खोखले प्रपोज़ल पर सिर्फ हंसी उड़ाई जा सकती है...' प्रमोद तिवारी ने निशिकांत दुबे के राहुल गांधी के खिलाफ सब्सेटेंटिव मोशन पर कसा तंज़

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...