1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. आज का राशिफल 10 फरवरी 2025: आज इन पांच राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, किसी को मिलेगा नया वाहन तो किसी को करियर में बड़ी कामयाबी, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज का राशिफल 10 फरवरी 2025: आज इन पांच राशियों पर रहेगी भगवान शिव की विशेष कृपा, किसी को मिलेगा नया वाहन तो किसी को करियर में बड़ी कामयाबी, जानें क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे

आज 10 फरवरी दिन सोमवार को भगवान शिव की कुछ खास राशियों पर विशेष कृपा रहेगा। जहांं एक तरफ वृष राशि वाले लोगो को नौकरी की करने वालों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

आज का राशिफल 10 फरवरी 2025: आज 10 फरवरी दिन सोमवार को भगवान शिव की कुछ खास राशियों पर विशेष कृपा रहेगा। जहांं एक तरफ वृष राशि वाले लोगो को नौकरी की करने वालों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। वहीं मिथुन वाले लोगो कीआज लंबे समय से चली आ रहे परेशानियां दूर होंगी।

पढ़ें :- Kalashtami 2026 :  भैरव अष्टमी पर करे ये उपाय, नकारात्मक ऊर्जा से मिलेगी मुक्ति ,  राहु-केतु के दोष होंगे दूर

मेष – आज का दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृष – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी की करने वालों को नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी।

मिथुन – आज लंबे समय से चली आ रहे परेशानियां दूर होंगी। कानूनी विवाद सुलझ जाएंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

कर्क – नए वाहन या प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। कार्यों के तनाव से बचें। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें।

पढ़ें :- Char Dham Yatra 2026 :  चार धाम यात्रा मोक्ष प्राप्ति का सर्वोच्च मार्ग, आस्था का प्रतीक और अध्यात्म का अनोखा संगम

सिंह – सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन प्रसन्न रहेगा। लक्ष्यों पर सफलता अर्जित करेंगे, लेकिन कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

कन्या – आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आज ऊर्जा और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मानसिक शांति मिलेगी।

तुला – आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। ऑफिस में कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। यात्रा के योग बनेंगे।

वृश्चिक – आर्थिक स्थिरता आएगी। पुराने निवेशों से धन लाभ होगा। आज नई जॉब का ऑफर मिल सकता है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना सकते हैं।

धनु – आज करियर में बड़ी कामयाबी हासिल करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी से फैसले लें। किसी एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें।

पढ़ें :- 08 अप्रैल 2026 का राशिफल : मकर, कुंभ, मीन राशि वालों का आर्थिक पक्ष होगा मजबूत,कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातक करियर में होंगे सफल

मकर – व्यापार में विस्तार होगा। कार्यों के मनचाहे परिणाम मिलेगा। आज आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। भाई-बहन या करीबी दोस्त को आर्थिक मदद की जरूरत पड़ सकती है।

कुम्भ – आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। ऑफिस में कुछ महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने के लिए ज्यादा टाइम स्पेंड करना पड़ सकता है।

मीन – आज स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। तनाव महसूस हो सकता है। फैमिली और प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...