1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झांसी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के इंजन पर कूदा शख्स, ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत

झांसी में दर्दनाक हादसा, ट्रेन के इंजन पर कूदा शख्स, ओवरहेड लाइन की चपेट में आने से जिंदा जलकर मौत

यूपी के झांसी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी पहुंची गोवा एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर अचानक एक शख्स कूद गया। प्लेटफार्म के टीनशेड पर चढ़कर शख्स ने इंजन पर छलांग लगा दी।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी के झांसी से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां हजरत निजामुद्दीन से चलकर झांसी पहुंची गोवा एक्सप्रेस के इंजन के ऊपर अचानक एक शख्स कूद गया। प्लेटफार्म के टीनशेड पर चढ़कर शख्स ने इंजन पर छलांग लगा दी।

पढ़ें :- Lucknow Floods : इकाना स्टेडियम इलाके की सड़कें पानी में डूबीं, अब दिख रहा गोमती का उफान, पैदल निकलना भी दूभर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंजन पर गिरते ही शख्स ओवरहेड लाइन की चपेट में आ गया और उसकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। यह देख प्लेटफार्म पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही आनन फानन में आरपीएफ और रेलवे पुलिस प्लेटफार्म पर पहुंची।

इसके बाद ओएचई लाइन बंद करके शव को उतारा गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक ट्रेन के इंजन पर क्यो और कैसे कूदा यह स्पष्ट नहीं हो सका। फिलहाल सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए है।

हजरत निजामुद्दीन से चलकर गोवा जाने वाली ट्रेन 12780 गोवा एक्सप्रेस शुक्रवार दस बजकर चार मिनट पर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं0 एक पर पहुंची। ट्रेन अभी प्लेटफार्म पर आकर रुकी ही थी कि एक युवक के ट्रेन के इंजन के ऊपर गिरने की आवाज आई। कोई कुछ समझ पाता तब तक युवक की ओवरहेड लाइन पर जिंदा जलने लगा।

हड़कंप मच गया। आनन फाननमें आरपीएफ और रेलवे पुलिस प्लेटफार्म पर पहुंची। ओवरहेड लाइन को बंद कराया गया। इसके बाद सीढी की मदद से ट्रेन के इंजन के ऊपर चलकर युवक की आग को किसी प्रकार बुझाया गया और शव को नीचे उतारा गया।

पढ़ें :- बागपत : दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद फटे सिलेंडर, पत्नी-बेटी की मौत, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...