HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. दुखद: मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, फिल्म निर्देशक का यूपी के सोनभद्र के होटल में मिला शव

दुखद: मनोरंजन जगत में फिर पसरा मातम, फिल्म निर्देशक का यूपी के सोनभद्र के होटल में मिला शव

मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। बुधवार को टीवी स्टार नितेश पांडे और वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सबको हिला दिया। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Subhash Chandra Tiwari passed away: मनोरंजन जगत से एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। बुधवार को टीवी स्टार नितेश पांडे और वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर ने सबको हिला दिया। वहीं अब भोजपुरी इंडस्ट्री से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है।

पढ़ें :- Aastha Shah Cannes Film Festival: बीमारी के चलते Aastha Shah को मिला कान्स फिल्म फेस्टिवल मौका, ग्रीन गाउन में एक्ट्रेस ने लूटी महफ़िल

आपको बता दें, भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक होटल में मृत पाए गए। उनकी मौत की खबर ने एक बार फिर सबको हैरान कर दिया है।

भोजपुरी फिल्म निर्देशक सुभाष चंद्र तिवारी की मृत्यु की खबर बुधवार को सामने आई। पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की मानें तो सुभाष एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में सोनभद्र के होटल तिरुपति में अपनी टीम के साथ ठहरे थे। उनके साथ उनकी फिल्म के करीब 40 क्रू मेंबर्स भी थे। वह यहां अपनी फिल्म दो दिल बंधे एक डोरी से की शूटिंग कर रहे थे।

मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सुभाष के शरीर पर कोई घाव के निशान नहीं दिखे हैं। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जांच की जाएगी। कहा जा रहा है कि शूटिंग के बाद सुभाष चंद्र तिवारी अपने रूम में आराम कर रहे थे।

पढ़ें :- Ritesh Sidhwani Mother Funeral: फिल्म प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां के निधन पर इंडस्ट्री में फैली शोक की लहर

काफी देर तक कमरे में कोई हलचल न दिखने पर होटलवालों ने पुलिस को सूचना दी और रूम खोला गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कमरे का दरवाजा खुलने के बाद सुभाष की डेड बॉडी बैड पर मिली। इसके बाद उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...