HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. mangal ka kark rashi me gochar 2023: मंगल देव का हो रहा है गोचर,इन राशि वालों की चांदी होगी

mangal ka kark rashi me gochar 2023: मंगल देव का हो रहा है गोचर,इन राशि वालों की चांदी होगी

ग्रह नक्षत्रों की चाल का जनजीवन पर बहुत असर पड़ता है। विभिन्न राशि के जातकों के जीवन पर भी इन भ्रमणकारी ग्रहों का सीधा असर पड़ता है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Mangal Ka Kark Rashi Me Gochar 2023 : ग्रह नक्षत्रों की चाल का जनजीवन पर बहुत असर पड़ता है। विभिन्न राशि के जातकों के जीवन पर भी इन भ्रमणकारी ग्रहों का सीधा असर पड़ता है। मई माह में भी कई ग्रहों का गोचर हो रहा है।  10 मई 2023 को ग्रहों के सेनापति मंगल मिथुन राशि से निकलकर चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर जाएंगे। यह 1 जुलाई, 2023 को तड़के 1:52 बजे तक कर्क में रहेंगे और इसके बाद सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी तरह सूर्य देव 15 मई को मेष छोड़कर वृष राशि में प्रवेश करेंगे।

पढ़ें :- Vaishakh Amavasya 2024 : आज है वैशाख अमावस्या , सभी दुखों से मुक्ति के लिए इस तरह करें पूजा

कुंडली में मंगल ग्रह का प्रभाव बहुत अधिक पड़ता है।  कुंडली में मंगल ग्रह तृतीय एवं षष्ठ भाव का कारक है। मंगल मकर राशि में उच्च और कर्क राशि में नीच का होता है। सूर्य, चंद्र एवं बृहस्पति इसके मित्र ग्रह कहलाते हैं। मंगल ग्रह शारीरिक ऊर्जा, आत्मविश्वास और अहंकार, ताकत, क्रोध, आवेग, वीरता और साहसिक प्रकृति का प्रतिनिधित्व करता है।

कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के 6वें भाव में मंगल का गोचर हो रहा है। मंगल की कृपा से कुंभ राशि वालों की चांदी होने वाली है।आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि (Virgo)
 मंगल का गोचर कन्या राशि वालों के 11वें भाव में होगा, इससे  व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग है। यह बहुत शुभ है।सेहत में सुधार होगा।

मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों के लिए मंगल का गोचर कई किस्मत खेलने वाला होगा।  मंगल इस राशि के 5वें भाव में गोचर करने जा रहे हैं।  नौकरी की तलाश कर रहे लोगों की तलाश पूरी होगी। प्रेम संबंध में परवान चढ़ेगा। मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी।

पढ़ें :- Shukra Asta 2024:  विवाह के कारक ग्रह शुक्र हुए अस्त, नहीं होंगे शुभ काम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...