अमेरिका के कुख्यात नाबालिग लड़कियों के यौन तस्कर जेफरी एपस्टीन (Sex trafficker Jeffrey Epstein) मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार, 5 फरवरी को FBI के कुछ नए डॉक्यूमेंट जारी किए हैं।
नई दिल्ली। अमेरिका के कुख्यात नाबालिग लड़कियों के यौन तस्कर जेफरी एपस्टीन (Sex trafficker Jeffrey Epstein) मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। अमेरिकी न्याय विभाग ने गुरुवार, 5 फरवरी को FBI के कुछ नए डॉक्यूमेंट जारी किए हैं। इन डॉक्यूमेंट में एक महिला के इंटरव्यू का डिटेस्ल शामिल हैं। उस महिला ने आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थी, तब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) ने उसका यौन शोषण (Sexually Abused) किया था, जब उसे जेफरी एपस्टीन (Jeffrey Epstein) ने ट्रंप से मिलवाया था।
अमेरिका के न्याय विभाग (US Justice Department) ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से जारी फाइलों के तहत इन डॉक्यूमेंट्स को पब्लिक नहीं किया गया था, क्योंकि उन्हें गलती से डुप्लिकेटिव मार्क कर दिया गया था। इस बीच अमेरिका की विपक्षी डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि ट्रंप सरकार एपस्टीन से जुड़े डॉक्यूमेंट को कैसे हैंडल कर रही है? पार्टी इसकी जांच कर रही है।
US जस्टिस डिपार्टमेंट ने जारी किया इंटरव्यू
US मीडिया आउटलेट NPR ने जस्टिस डिपार्टमेंट पर आरोप लगाया था कि जस्टिस डिपार्टमेंट राष्ट्रपति के खिलाफ आरोपों से जुड़ी कई फाइलें जारी करने में नाकाम रहा। इस के बाद ही जस्टिस डिपार्टमेंस यह इंटरव्यू जारी किया है। डॉक्यूमेंट्स में 2019 में FBI के उस महिला के साथ किए गए कई इंटरव्यू का ब्यौरा शामिल है, जिसने आरोप लगाया था कि जब वह 13 से 15 साल की थी, तब एपस्टीन और ट्रंप दोनों ने उसका शोषण किया था। एक इंटरव्यू में महिला ने कहा कि एपस्टीन उसे न्यूयॉर्क या न्यूजर्सी ले गया था और वहीं ट्रंप से मिलवाया था। महिला ने जांचकर्ताओं को बताया कि जब ट्रंप उस पर ओरल सेक्स करने के लिए दबाव डाल रहे थे, तब उसने उन्हें काट लिया था।
ट्रंप के खिलाफ इंटरव्यू
महिला ने इंटरव्यू में कहा कि एपस्टीन उसे या तो न्यूयॉर्क या न्यू जर्सी ले गया और ट्रंप से मिलवाया। उसने इन्वेस्टिगेटर्स को बताया कि जब ट्रंप ने उस पर ओरल यौन शोषण करने के लिए जबरदस्ती करने की कोशिश की, तो उसने ट्रंप को काट लिया। दिवंगत महिला के इंटरव्यू में बताया गया है कि उसे और उसके करीबी लोगों को सालों से धमकी भरे कॉल आ रहे थे, जिसमें उससे चुप रहने को कहा जा रहा थे और उसे लगता था कि ये कॉल एपस्टीन से जुड़े थे।
ट्रंप ने एपस्टीन के आरोपों से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी से इनकार किया है। जस्टिस डिपार्टमेंट भी पहले कह चुका है कि उसके जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट्स में राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ झूठे और सनसनीखेज दावे हैं।’ डेमोक्रेट्स ने ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन पर एपस्टीन इन्वेस्टिगेशन की उन डिटेल्स को छिपाने का आरोप लगाया है, जिनका ट्रंप पर बुरा असर पड़ सकता है।
ट्रंप ने आरोपों को बताया है झूठा
ट्रंप ने एपस्टीन से जुड़े सभी आरोपों में किसी भी गलत काम से इनकार किया है. पहले न्याय विभाग ने भी कहा था कि जारी किए गए कुछ डॉक्यूमेंट में ट्रंप के खिलाफ “झूठे और सनसनीखेज दावे” हैं। वहीं विपक्षी डेमोक्रेटिक नेताओं ने ट्रंप सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने एपस्टीन जांच से जुड़ी कुछ ऐसी जानकारियों को छिपाने की कोशिश की, जो ट्रंप के लिए नुकसानदेह हो सकती थीं।