1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. kachche kele ka Chokha: अरहर दाल, चावल और रोटी के साथ ट्राई करें कच्चे केले का टेस्टी चोखा

kachche kele ka Chokha: अरहर दाल, चावल और रोटी के साथ ट्राई करें कच्चे केले का टेस्टी चोखा

आमतौर पर घरों में अरहर की दाल के साथ सब्जी के अलावा भर्ता या चोखा जरुर खाया जाता है। जैसे परवल का चोखा, आलू का चोखा, अरबी का चोखा, बैंगन का चोखा पर क्या आपने कभी कच्चे केले का चोखा ट्राई किया हैं अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे का चोखा बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

kachche kele ka Chokha: आमतौर पर घरों में अरहर की दाल के साथ सब्जी के अलावा भर्ता या चोखा जरुर खाया जाता है। जैसे परवल का चोखा, आलू का चोखा, अरबी का चोखा, बैंगन का चोखा पर क्या आपने कभी कच्चे केले का चोखा ट्राई किया हैं अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कच्चे का चोखा बनाने की रेसिपी लेकर आएं हैं। एक बार इसे ट्राई करके इसके स्वाद का आनंद जरुर लें। तो चलिए फिर जानते हैं कच्चे केला का चोखा बनाने की रेसिपी।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

कच्चे केले का चोखा बनाने के लिए जरूरी चीजें

दो कच्चे केले
छह कली लहसुन
स्वादानुसार नमक
एक चम्मच अमचूर पाउडर
एक चम्मच हरी चटनी
एक चम्मच तेल
दो चम्मच घी
दो सूखी लाल मिर्च
एक चम्मच जीरा
दो चम्मच अदरक
दो हरी मिर्च
एक बारीक कटा प्याज
एक बारीक कटा टमाटर
आधा चम्मच हल्दी
एक चम्मच लाल मिर्च

कच्चे केले का चोखा बनाने का ये है बेहद आसान तरीका

कच्चे केले का चोखा बनाने के लिए सबसे पहले केले को धोकर पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद कटे हुए केलों को प्रेशर कुकर में पानी डालकर उबाल लें। जब केले उबल जाएं तो एक बड़े बर्तन में तेल गर्म कर लें। अब गर्म तेल में कटी हुई प्याज, टमाटर डालकर पका लें। इसके बाद बर्तन में मैश किए हुए केले डालकर अच्छी तरह मिला लें। लगभग 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें। आपका टेस्टी केले का चोखा बनकर तैयार है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...