1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या, TTP ने मुठभेड़ में मारी गोली

विंग कमांडर अभिनंदन को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या, TTP ने मुठभेड़ में मारी गोली

Pakistani Major Moiz Abbas Shah killed: साल 2019 में बालाकोट स्ट्राइक के दौरान भारत के एयरफोर्स अधिकारी विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने का दावा करने वाले पाकिस्तान की सेना के मेजर मोइज अब्बास शाह की हत्या कर दी गयी है। पाकिस्तान के दक्षिण वजीरिस्तान इलाके में तहरीक ए तालिबान (TTP) के साथ मुठभेड़ में मेजर मोइज अब्बास शाह को गोली लगी थी। जिससे पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी शाह की मौत हो गई है। इसके अलावा, टीटीपी ने इस मुठभेड़ में पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की भी हत्या कर दी है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- U19 World Cup Final : भारत अंडर 19 विश्व कप का छठी बार बना चैंपियन,वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी के आगे अंग्रेज पस्त

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तानी सेना ने बताया कि स्पेशल सर्विस ग्रुप के अधिकारी मेजर मोइज़ अब्बास शाह की अगुआई में पाकिस्तानी सेना दक्षिण वजीरिस्तान के सरगोधा इलाके में तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ अभियान चला रही थी। इस दौरान पाकिस्तानी सेना और तहरीक ए तालिबान के बीच फायरिंग में मेजर मोइज़ अब्बास शाह और पाकिस्तानी सेना के लांस नायक जिब्रानुल्लाह की गोली लगने से मौत हो गयी। 37 वर्षीय मेजर मोइज अब्बास शाह पाकिस्तान के चकवाल जिले का रहने वाले थे। पाकिस्तानी सेना ने दावा किया कि उन्होंने TTP के 11 सदस्यों को एनकाउंटर में मार गिराया है। डॉन न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग ने मंगलवार को बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के दक्षिणी वजीरिस्तान जिले में खुफिया-आधारित अभियान के दौरान दो सैनिक मारे गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...