1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. नेपाल के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आए लगातार दो भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

नेपाल के उत्तर-पश्चिमी इलाके में आए लगातार दो भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

Nepal Earthquake : बाढ़ त्रासदी से धीरे-धीरे उभर रहे नेपाल की धरती बुधवार को एक बार फिर कांपी है। देश के मुगु ज़िले में आज सुबह-सुबह दो भूकंप आए। जिसका केंद्र कलाई में बताया जा रहा है। फिलहाल, भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nepal Earthquake : बाढ़ त्रासदी से धीरे-धीरे उभर रहे नेपाल की धरती बुधवार को एक बार फिर कांपी है। देश के मुगु ज़िले में आज सुबह-सुबह दो भूकंप आए। जिसका केंद्र कलाई में बताया जा रहा है। फिलहाल, भूकंप से जान माल के नुकसान की खबर नहीं है।

पढ़ें :- यूपी में आपदा से निपटने की परखी जाएगी तैयारी, 34 जिलों में एक साथ 18 सितंबर को होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज

नेशनल सिस्मोलॉजिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार, पहला भूकंप बुधवार को सुबह 1:51 बजे आया, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। आज सुबह 4:28 बजे 4.2 तीव्रता का दूसरा भूकंप महसूस किया गया, जिसका केंद्र भी मुगु के कलाई के आसपास ही था। इससे पहले, 11 सितंबर को सुबह 9:08 बजे जाजरकोट ज़िले के कालसेनी के आसपास केंद्र वाला 4.1 तीव्रता का भूकंप आया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...