1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Los Angeles helicopter parking area crash : लॉस एंजिल्स के पार्किंग लॉट में हेलीकॉप्टर क्रैश, कम से कम तीन लोगों की मौत

Los Angeles helicopter parking area crash : लॉस एंजिल्स के पार्किंग लॉट में हेलीकॉप्टर क्रैश, कम से कम तीन लोगों की मौत

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बस एक्सीडेंट की कवरेज करने पहुंचा न्यूज कंपनी का हेलीकॉप्टर खुद ही हादसे का शिकार हो गया और इसमें दर्दनाक तरीके से 3 लोगों की मौत हो गई।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Los Angeles helicopter parking area crash :  अमेरिका के लॉस एंजिलिस में उस समय बड़ा हादसा हो गया जब बस एक्सीडेंट की कवरेज करने पहुंचा न्यूज कंपनी का हेलीकॉप्टर खुद ही हादसे का शिकार हो गया और इसमें दर्दनाक तरीके से 3 लोगों की मौत हो गई। NBC न्यूज के लिए इस्तेमाल किया जा रहा एक हेलिकॉप्टर पार्किंग एरिया में क्रैश हो गया हेलिकॉप्टर शाम करीब 7 बजे से कुछ पहले क्रैश हुआ।

पढ़ें :- Flydubai Pilot Attack: ‘कैप्टन सोना मत… हमें आपकी जरूरत है’, करीब 45 मिनट तक कैप्टन को बचाने में जुटे रहे इजरायली डेंटिस्ट, बताया आंखों देखा हाल

बस हादसे की कवरेज के दौरान गिरा हेलिकॉप्टर लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, हेलिकॉप्टर लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली इलाके के चैट्सवर्थ में एक स्टोरेज फैसिलिटी के पास क्रैश हुआ।

उस समय न्यूज टीमें एक बस हादसे को कवर कर रही थीं। इस बस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत और छह लोग घायल हुए थे। हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद एक और व्यक्ति को हॉस्पिटल ले जाया गया। हालांकि, उस व्यक्ति की हालत के बारे में तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी।

क्रैश की सूचना पर 50 से ज़्यादा फायरफाइटर्स पहुंचे। अधिकारियों ने कहा कि आग से चार गाड़ियों और दो स्टोरेज कंटेनर को नुकसान हुआ, लेकिन मंगलवार शाम तक उसे बुझा दिया गया था।

पढ़ें :- भारत ही नहीं ये 6 देश भी 2036 ओलंपिक की मेज़बानी की दौड़ में शामिल, IOC को होस्ट को चुनने लगेंगे ढाई साल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...