1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. gorakhpur news: घर में अचानक आग लगने से दो मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत, छह लोग घायल

gorakhpur news: घर में अचानक आग लगने से दो मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत, छह लोग घायल

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया।  यहां एक घर में अचानक आग लगने से  दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। परिवार के बाकी छह लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में दर्दनाक हादसा हो गया।  यहां एक घर में अचानक आग लगने से  दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई है। परिवार के बाकी छह लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नयागांव में रहने वाले रामजी जायसवाल के घर में मंगलवार की रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि घर वालों को कुछ समझने मौका ही नहीं मिला। देखते देखते आग पूरे घर में फैल गई।

घर में मौजूद ने मदद के लिए चिल्लाना शुरु किया। शोर सुनकर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए। किसी तरह से घर में मौजूद लोगो को बाहर निकाला गया। आग बुझाने की कोशिश भी करते रहे और पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि लोगो ने घर में मौजद सदस्यों को बाहर निकाला। सभी घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है, वहीं डॉक्टरों ने दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...