1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. तूफान तपाह ने ठप किया हांगकांग का जनजीवन, उड़ानें  रद ,लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजा गया

तूफान तपाह ने ठप किया हांगकांग का जनजीवन, उड़ानें  रद ,लोगों को सुरक्षित स्थलों पर भेजा गया

तूफान तपाह की तूफानी हवाओं ने हांगकांग का गतिशील जनजीवन ठप कर दिया। तूफान का असर पड़ोसी देश चीन में भी देखने को मिल रहा है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Hurricane Tapah :  तूफान तपाह की तूफानी हवाओं ने हांगकांग का गतिशील जनजीवन ठप कर दिया। तूफान का असर पड़ोसी देश चीन में भी देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के साथ 170 किमी वाली हवाएं तांडव मचा रही है। भयावह प्राकृतिक आपदा के बावजूद अभी तक  किसी भूस्खलन और बाढ़ की कोई सूचना  नहीं है। सुरक्षा के विशेष उपाय करते हुए हांगकांग और चीन के शेंजेन शहर में विद्यालयों को बंद कर दिया गया। परिवहन की व्यवस्था ठप पड़ गई और उड़ानें रद्द कर दी गई है। व्यावसायिक संस्थानों को भी सुरक्षा के लिहाज से  बंद कर दिया गया है।

पढ़ें :- US Iran War :  ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों दी चेतावनी, गूगल , Amazon और Microsoft को निशाने पर लिया

खबरों के अनुसार, हांगकांग के मौसम विज्ञान कार्यालय के अनुसार टाइफून 8 का सिग्नल कम से कम स्थानीय समयानुसार सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। यह देश का तीसरा सबसे बड़ा टाइफून है।

तूफान के असर से हांगकांग के पड़ोसी देश चीन के शेंजेन शहर में स्कूल कालेज बंद कर दिए गए हैं। रविवार दोपहर तक लगभग 60 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों से निकाल लिया गया था। इस तूफान के कारण 100 से ज्यादा उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...