1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine Drone Attack : यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा अटैक, मास्को एयरपोर्ट करना पड़ा बंद

Ukraine Drone Attack : यूक्रेन ने रूस पर किया बड़ा अटैक, मास्को एयरपोर्ट करना पड़ा बंद

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War) को डेढ़ साल का समय बीत चुका है। इस युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन दोनों देश समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कड़ी में यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को (Moscow) की दो इमारतों को ड्रोन से निशाना बनाया है। हालांकि, इन हमलों में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Russia-Ukraine War News : यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध (Ukraine Russia War) को डेढ़ साल का समय बीत चुका है। इस युद्ध में हजारों लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन दोनों देश समझौते के लिए तैयार नहीं हैं। इसी कड़ी में यूक्रेन ने रूस की राजधानी मास्को (Moscow) की दो इमारतों को ड्रोन से निशाना बनाया है। हालांकि, इन हमलों में किसी के मारे जाने की खबर नहीं है।

पढ़ें :- राहुल गांधी ने दाखिल किया अपना नामांकन, ​भाजपा प्रत्याशी बोले-अब रायबरेली इनको अच्छे से सबक सिखाएगी

मॉस्को के मेयर (Mayor of Moscow) के मुताबिक रविवार तड़के रूसी राजधानी पर ड्रोन हमले (Drone strikes) में दो कार्यालय ब्लॉक क्षतिग्रस्त हो गए और शहर में एक हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस हमले में कोई पीड़ित या घायल नहीं हुआ है। वहीं, रूसी सेना ने मॉस्को शहर के ऊपर मंडरा रहे तीन अन्य यूक्रेनी ड्रोनों (Ukrainian Drones) को रोक दिया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इसे “आतंकवादी हमले की कोशिश बताया है।

मीडिया से रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मॉस्को में इमारतों पर मानव रहित हवाई वाहनों के साथ कीव शासन (Kyiv Governorship) के आतंकवादी हमले (Terrorist attack) के प्रयास को विफल कर दिया गया है।” इसमें कहा गया है कि यूक्रेन के एक ड्रोन को मार गिराया गया है, जबकि दो, “इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण द्वारा दबाए गए”, एक इमारत परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...