HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: वतन लौटेंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र, फ्लाइट का खर्च उठाएगी सरकार

Ukraine-Russia War: वतन लौटेंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्र, फ्लाइट का खर्च उठाएगी सरकार

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच हजारों की संख्या में भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंस गए हैं। छात्रों और भारतीय नाग​रिकों को निकालने के लिए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार वहां फंसे अपने लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच हजारों की संख्या में भारतीय छात्र और नागरिक यूक्रेन में फंस गए हैं। छात्रों और भारतीय नाग​रिकों को निकालने के लिए अब सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो भारत सरकार वहां फंसे अपने लोगों को निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। फ्लाइट का खर्च भी सरकार वहन करेगी।

पढ़ें :- France New Caledonia riots : न्यू कैलेडोनिया द्वीप पर भड़के दंगे, चार लोगों की मौत, आपातकाल लागू

सूत्रों के मुताबिक, आज रात दो विमान यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए रवाना होंगे। बता दें कि, पीएम मोदी ने यूक्रेन पर रूस के हमले से पैदा हुई स्थिति के मद्देनजर गुरुवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात कर तत्काल हिंसा रोकने की अपील की थीं सभी पक्षों से कूटनीतिक बातचीत और संवाद की राह पर लौटने के ठोस प्रयास करने का आह्वान किया था।

बता दें कि, यूक्रेन और रूस के बीच जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। इस बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने युवाओं से हथियार उठाने की अपील की है। यूक्रेन के आधिकारिक बयान में बताया गया कि कीव पर कब्जे के लिए रूसी सैनिकों नें पिछले 24 घंटों में कीव में 33 जगहों पर बम धमाके किए हैं। वहीं रूस का दावा है कि, उसने यूक्रेन के 118 सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया है।

 

 

पढ़ें :- हैलो...मैं जिलाधिकारी गोण्डा आवास से बोल रहा हूं चौंकिए मत, मतदाताओं से 20 मई को वोट डालने की जा रही है अपील

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...