HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: जल्द वतन आएंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय, पहला दल रोमानिया सीमा के लिए रवाना

Ukraine-Russia War: जल्द वतन आएंगे यूक्रेन में फंसे भारतीय, पहला दल रोमानिया सीमा के लिए रवाना

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच एक भारतीय छात्रों को वतन वापसी की तैयारी शुरू हो गयी है। भारतीय छात्रों का पहला बैच चेर्नित्सो से यूक्रेन-रोमानिया सीमा पर विदेश मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए कैंप ऑफिस के लिए रवाना हो गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस युद्ध के बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। इस बीच  भारतीय छात्रों को वतन वापसी की तैयारी शुरू हो गयी है। भारतीय छात्रों का पहला बैच चेर्नित्सो से यूक्रेन-रोमानिया सीमा (Ukraine-Romania border) पर विदेश मंत्रालय की ओर से तैयार किए गए कैंप ऑफिस के लिए रवाना हो गए हैं।

पढ़ें :- गृहमंत्री अमित शाह ने सपा विधायक मनोज पांडेय को दिलाई भाजपा की सदस्यता,कई ब्लॉक प्रमुख हुए शामिल

ये ऑफिस पश्चिमी यूक्रेन के ल्वीव और चेर्नित्सि शहरों में चल रहे हैं। इन कैंपों में रूसी भाषा बोलने वाले अतिरिक्त अधिकारियों को भी भेजा जा रहा है। बता दें कि, इससे पहले भारत सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय और छात्रों को निकालने के लिए तैयारी शुरू कर दी थी।

बता दें कि, नितिन गडकरी ने कहा कि केंद्र सरकार यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को वापस लाने की व्यवस्थाएं कर रही है। उन्होंने कहा कि जैसे ही पूर्वी यूरोपीय देश का हवाई क्षेत्र नागरिक उड़ानों के लिए खुल जाता है, उन्हें जल्द से जल्द देश वापस लाया जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...