HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Ukraine-Russia War: जेलेंस्की बोले यूुक्रेन क लिए 24 घंटे बेहद अहम, राजधानी कीव से हटा कर्फ्यू

Ukraine-Russia War: जेलेंस्की बोले यूुक्रेन क लिए 24 घंटे बेहद अहम, राजधानी कीव से हटा कर्फ्यू

यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज पांचवा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बेहद ही कठिन हैं। वहीं, जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Ukraine-Russia War: यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध जारी है। दोनों देशों के बीच युद्ध का आज पांचवा दिन है। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा कि अगले 24 घंटे यूक्रेन के लिए बेहद ही कठिन हैं। वहीं, जी 7 नेताओं ने यूक्रेन के विदेश मंत्री से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सभी देश यूक्रेन का समर्थन जारी रखेंगे।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

इधर, रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हुई है। इसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। उधर, रूसी सेना की तरफ से कहा गया है कि कोई भी नागरिक सुरक्षित कीव से बाहर जाना चाहता है तो वो जा सकता है। हम उस पर हमला नहीं करेंगे।

इससे पहले यूक्रेन की ओर से इस बात की पुष्टि की गई थी कि, रूस की सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है। बता दें कि, दोनों देशों के बीच बातचीत से पहले रूसी सेना ने हमले की रफ्तार धीमी कर दी है।

इसकी पुष्टि यूक्रेनी सेना की ओर से की गई है। बेलारूस में किसी भी पल दोनों देशों के बीच वार्ता शुरू हो सकती है। जानकारी के मुताबिक, रूसी प्रतिनिधिमंडल, यूक्रेन के दल का इंतजार कर रहा है। उधर, यूक्रेन की राजधानी कीव में लागू वीकेंड कर्फ्यू हटा लिया गया है। इस बीच यूक्रेन के समर्थन में लातविया की समर्थन में प्रस्ताव पारित किया गया है। इसके मुताबिक, अगर लातविया के लोग रूस से लड़ने लातविया जाना चाहते हैं तो वे जा सकते हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...