केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। यह खबर सुबह से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर बिहार की राजनीति में NDA गठबंधन के अंदर चल रहे तनाव से जुड़ी बताई जा रही है।
पटना। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान (Union Minister Chirag Paswan) ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया है। यह खबर सुबह से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है। ये खबर बिहार की राजनीति में NDA गठबंधन के अंदर चल रहे तनाव से जुड़ी बताई जा रही है। इस बीच राजनीतिक दलों के गठबंधन सीट बंटवारे को लेकर कहीं-न-कहीं फंसे हुए दिख रहे हैं। रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के अंदर भारी गहमागहमी है।
मांझी से मिलने पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान और विनोद तावड़े
बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections ) के पहले राजग में सीट बंटवारे को लेकर रविवार को धर्मेंद्र प्रधान की सक्रियता सुर्खियों में है। रविवार को सुबह भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में बैठक हुई थी। इसमें सिर्फ पांच सीटों को लेकर थोड़ी बातचीत हुई थी और फिर शाम के लिए बात रह गई। इस बीच, बिहार भाजपा के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आदि केंद्रीय मंत्री व हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी से मिलने पहुंचे। बैठक के बाद मांझी ने जल्द सीट बंटवारा फाइनल होने की बात कही। बताया जा रहा है कि जीतन राम मांझी और चिराग पासवान कुछ सीटों को लेकर टकरा रहे हैं, जिसका रास्ता निकाला जा रहा है।
जीतन राम मांझी के बाद उपेंद्र कुशवाहा से मिले भाजपा नेता
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 (Bihar Assembly Elections 2025) में भारतीय जनता पार्टी बड़े भाई की भूमिका में साफ दिख रही है। सीट बंटवारे पर अहम फैसला भाजपा की ओर से ही होना है। सभी दलों के बीच समन्वय में भी भाजपा की ही अहम भूमिका है। इसलिए, रविवार को धर्मेंद्र प्रधान ने जीतन राम मांझी से मुलाकात के बाद पूर्व केंद्र मंत्री और राष्ट्रीय लोक मोर्चा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मिलने पहुंचे। प्रधान, तावड़े और सम्राट के अलावा इस मुलाकात में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा भी शामिल थे। इससे पहले ऋतुराज ने उपेंद्र कुशवाहा और पवन सिंह की मुलाकात में भी अहम भूमिका निभाई थी।