1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Unnao Road Accident : रोडवेज बस और ऑटो की भिड़ंत, तीन की मौत और तीन लोग घायल, चालक फरार

Unnao Road Accident : रोडवेज बस और ऑटो की भिड़ंत, तीन की मौत और तीन लोग घायल, चालक फरार

यूपी (UP) के उन्नाव जिले (Unnao District) के गंजमुरादाबाद में कानपुर जा रही हरदोई डिपो (Hardoi Depot) की बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है।

By santosh singh 
Updated Date

उन्नाव। यूपी (UP) के उन्नाव जिले (Unnao District) के गंजमुरादाबाद में कानपुर जा रही हरदोई डिपो (Hardoi Depot) की बस की टक्कर से ऑटो सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि तीन की हालत गंभीर है। बांगरमऊ कोतवाली (Bangarmau Kotwali) क्षेत्र में हरदोई-उन्नाव मार्ग (Hardoi-Unnao Road) पर गंजमुरादाबाद कस्बे के मरी कंपनी मोड़ पर हरदोई से कानपुर जा रही रोडवेज बस और मल्लावां जा रहे ऑटो में आमने-सामने टक्कर हो गई।

पढ़ें :- इन्हें 'वोट चोरी' पर विपक्ष, युवा और GenZ ने घेर लिया तो अब इन्होंने Delimitation bill का निकाला लिया नया प्लान: राहुल गांधी

हादसे के वक्त ऑटो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक कर रहा था और मोड़ की वजह से सामने से आ रही बस को देख नहीं पाया। तेज टक्कर लगने से ऑटो के परखच्चे उड़ गए और ऑटो में बैठे हरदोई के मल्लावां थाना के गंजजलालाबाद निवासी सुनील (35), मल्लावां निवासी लक्ष्मण (35) और बांगरमऊ के पम्पापुर गांव निवासी श्रीकष्ण (40) की मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया

वहीं, बल्लापुर निवासी ऑटो चालक रामचंद्र (62), बांगरमऊ कस्बा के मुन्नू मियां तलैया निवासी बबलू (35) और बेहटामुजावर थाना (Behatamujhawar Police Station) क्षेत्र के जोगीकोट निवासी रामसनेही (60), गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी को बांगरमऊ सीएचसी (Bangarmau CHC) पहुंचाया, जहां रामसनेही, रामचंद्र और बबलू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग गया।

पढ़ें :- Rahul Gandhi Delimitation Bill : राहुल गांधी ने परिसीमन बिल को लेकर सरकार पर किया तीखा प्रहार, कहा - कांग्रेस ने वोट चोरी पर सरकार को फंसा दिया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...