HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP By-Election Result 2022: मैनपुरी में बड़ी जीत के बीच शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय

UP By-Election Result 2022: मैनपुरी में बड़ी जीत के बीच शिवपाल यादव की पार्टी प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय

मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में डिंपल यादव रूझानों में बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं। मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के एक होने के बाद ये बड़ी जीत ​मानी जा रही है। इन सबके बीच यूपी की राजनीतिक में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट आ गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP By-Election Result 2022: मैनपुरी लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में डिंपल यादव रूझानों में बड़ी जीत की ओर आगे बढ़ रही हैं। मैनपुरी उपचुनाव में शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के एक होने के बाद ये बड़ी जीत ​मानी जा रही है। इन सबके बीच यूपी की राजनीतिक में एक बड़ा टर्निंग प्वाइंट आ गया है।

पढ़ें :- महाराष्ट्र में INDIA गठबंधन भारी बहुमत से लोकसभा सीटें जीतेगा, भाजपा चलाती है बुलडोजर : मल्लिकार्जुन खड़गे

दरअसल, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की प्रसपा का अब समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में विलय हो गया है। इस दौरान अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और चाचा शिवपाल सिंह यादव एक साथ नजर आए। बता दें कि, उपचुनाव में निर्णायक बढ़त के बाद अखिलेश यादव नेताजी के समाधी स्थल पर पहुंचे।

जहां उन्होंने मुलायम सिंह यादव को नमन किया। इसके बाद वे कार्यकर्ताओं के बीच से होते हुए शिवपाल सिंह यादव के पास पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने चाचा शिवपाल सिंह यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों काफी देर तक कार्यकर्ताओं के बीच में साथ-साथ बैठे नजर आए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...