HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP by-election: सपा और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

UP by-election: सपा और कांग्रेस के बीच हुआ सीटों का बंटवारा, जानिए कौन कितनी सीट पर लड़ेगा चुनाव

उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बनती हुई दिख रही है। कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP by-election: उत्तर प्रदेश की 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में शामिल समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सहमति बनती हुई दिख रही है। कहा जा रहा है कि, समाजवादी पार्टी आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि कांग्रेस को दो सीटें मिलेंगी। हालांकि, अभी ​इसमें अयोध्या की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है। बाकी सीटों पर 13 नवंबर को चुनाव होना है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, कहा-जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टिकरण के हैं प्रतीक

मीडिया रिपोर्ट की माने तो, उपचुनाव के लिए कांग्रेस को गाजियाबाद और खैर विधानसभा सीट दी गयी है। खैर सीट अलीगढ़ जिले में आती है। इन दो सीटों के अलावा बाकी सीटें सपा लड़ने जा रही है। कुंदरकी सीट के अलावा पार्टी ने बाकी सीटों पर प्रत्याशी भी घोषित कर दिए हैं।

बता दें कि, सपा 9 अक्तूबर को ही मिल्कीपुर के साथ करहल, सीसामऊ, फूलपुर, कटेहरी और मझवां में प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। अब प्रत्याशी उतारने के लिए कुंदरकी, मीरापुर, गाजियाबाद और खैर सीटें बची थीं। आज ही शाम को सपा ने मीरापुर में प्रत्याशी घोषित कर दिया था। मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा ने सुंबुल राणा को प्रत्याशी बनाया है।

 

पढ़ें :- UP by-election: सपा ने मीरापुर से सुम्बुल राणा को बनाया प्रत्याशी, इससे पहले इन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का किया था एलान
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...