HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022 : जब जनसभा में मुलायम सिंह का चढ़ गया पारा, फिर देखें आगे क्या हुआ?

UP Election 2022 : जब जनसभा में मुलायम सिंह का चढ़ गया पारा, फिर देखें आगे क्या हुआ?

UP Election 2022 : जौनपुर जिले (Jaunpur District) की मल्हनी विधानसभा सीट (Malhani Assembly Seat) समाजवादी पार्टी के लिए साख का सवाल बन चुकी है। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अब तक केवल करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) पर अपने पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए प्रचार करने वाले पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  ने शुक्रवार को मल्हनी में सपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Election 2022 : जौनपुर जिले (Jaunpur District) की मल्हनी विधानसभा सीट (Malhani Assembly Seat) समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के लिए साख का सवाल बन चुकी है। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अब तक केवल करहल विधानसभा सीट (Karhal Assembly Seat) पर अपने पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के लिए प्रचार करने वाले पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  ने शुक्रवार को मल्हनी में सपा उम्मीदवार के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav)  ने अचानक एक शख्स को फटकार लगानी शुरू कर दी।

पढ़ें :- 'ऊपरी लेन से नीचे वाली सड़क पर उल्टी गिरी कार,' मसूरी घूमने आए पांच छात्रों की दर्दनाक मौत

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) मल्हनी में जनसभा को संबोधित करते वक्त मंच पर किसी तरह की हरकत होने पर फटकार लगाते हुए उस शख्स को हटने के लिए कहा। जनसभा को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह ने कहा कि इस देश के सामने बहुत बड़ी चुनौतियां हैं। जाति-पात का भेदभाव, अन्याय, अत्याचार, गरीबों के लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगार हैं। किसान मेहनत से फसल पैदा करता है, लेकिन उसको फसल की सही कीमत नहीं मिलती है।

भाषण के बीच में मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने दोबारा किसी चीज को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यहां बीच में लोग क्यों आ रहे हैं? मल्हनी की जनता को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा कि इन परिस्थितियों में सबसे बड़ी जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  की है। श्री यादव ने कहा कि नौजवानों, बेरोजगारों, किसानों की समस्याओं को केवल समाजवादी पार्टी ही उठा रही है। मल्हनी में मुलायम सिंह यादव पूरे जोश के साथ भाषण देते नजर आए।

बता दें कि इससे पहले, मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) ने करहल में भाषण के दौरान अखिलेश यादव का नाम भूल गए थे। मुलायम जब भाषण खत्म करने लगे तो वह अखिलेश को जितवाने की अपील करना भूल गए। उसी वक्त, उनके नजदीक खड़े धर्मेंद्र यादव ने पर्ची पकड़ाते हुए अखिलेश यादव का नाम बताया। इसके बाद, मुलायम ने करहल की जनता से अखिलेश को विजयी बनाने की अपील की।

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के करीबी रहे पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव (Former Minister Parasnath Yadav) के बेटे लकी यादव समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के टिकट पर मल्हनी से चुनाव मैदान में हैं। साल 2020 में पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव (Former Minister Parasnath Yadav) का निधन हो गया था, जिसके बाद हुए उपचुनाव में लकी यादव ने जीत दर्ज की थी। मल्हनी से पूर्व सांसद और बाहुबली धनंजय सिंह (Bahubali Dhananjay Singh) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पार्टी जनता दल (यू) के टिकट पर ताल ठोक रहे हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद केपी सिंह को मल्हनी से चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि बसपा ने शैलेंद यादव को टिकट दिया है।

पढ़ें :- एल्विश यादव अब बुरे फंसे! ED ने मनी लांड्रिंग मामले में दर्ज की FIR

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...