1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी पर की विवादित टिप्पणी, कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ​दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के वायनड से उपचुनाव लड़ने को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं ने काले रंग से उनकी नेम प्लेट रंग दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के एक बयान से सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। ​दिनेश प्रताप सिंह ने प्रियंका गांधी के वायनड से उपचुनाव लड़ने को लेकर विवादित टिप्पणी की, जिसके बाद कांग्रेस नेताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। उनके आवास पर कांग्रेस नेताओं ने काले रंग से उनकी नेम प्लेट रंग दिया।

पढ़ें :- चेतन-सिया इंटरनेट में खोज रहे थे मारने का तरीका, धक्का देने से पहले की रिहर्सल, पहली बार साजिश नाकाम हुई थी...

यूपी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा, ‘अन्ततः लड़की लड़ नहीं पाई और भाग ही गई वहां जहां लड़ना न पड़े। बूढ़ी जो हो गई।” दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान पर सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है और कांग्रेस नेता इसका विरोध कर रहे हैं। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिनेश प्रताप सिंह के इस बयान पर हमला बोला है।

पढ़ें :- पाकिस्तान के कराची शहर में पाक सेना के मुख्यालय पर फिदायीन हमले में 6 हमलावर ढेर, 4 सैनिकों की भी मौत

उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ये यूपी सरकार में मंत्री और बुरी तरह सांसदी का चुनाव हारे हुए भाजपा नेता दिनेश सिंह हैं। महिलाओं के बारे में इनकी भाषा और ख्याल देखिये। महिलाएं चुनाव लड़ने के लिए जब उतरती हैं, तो उन्हें सैकड़ों ऐसे बदमाश किस्म के लोगों की घटिया भाषा सुननी पड़ती है। ऐसे लोग भाजपा सरकार में मंत्री बने बैठे हैं इसलिए महिला सुरक्षा का प्रदेश में बुरा हाल है।

पढ़ें :- Lucknow Fire Breaks Out : लखनऊ के चिनहट में हिमालयन कोल्ड स्टोरेज में लगी आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...