1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

UP Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 11 बजे तक 24.31 फीसदी वोटिंग, सीएम योगी बोले- 4 जून को बीजेपी की बहुमत के साथ बनेगी सरकार

लोकसभा चुनाव - 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। यूपी में आठ सीटोंं पर होने वाले मतदान के लिए 17,698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। लोकसभा चुनाव – 2024 (Lok Sabha Election 2024) के लिए दूसरे चरण में यूपी की आठ सीटों पर शुक्रवार को मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है, जो शाम छह बजे तक चलेगा। यूपी में आठ सीटोंं पर होने वाले मतदान के लिए 17,698 मतदेय स्थल बनाए गए हैं।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

4 जून को बहुमत के साथ बीजेपी के सरकार बनेगी : सीएम योगी

लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा है कि देश के अंदर मतदाताओं में भारी उत्साह है। पीएम मोदी के काम को लेकर लोगों में उत्साह है। पीएम ने 10 साल में देश को एक नई दिशा दी है। 4 जून को बहुमत के साथ बीजेपी के सरकार बनेगी।

यूपी में सुबह 11 बजे तक 24.31 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे ज्यादा वोटिंग अमरोहा में

अलीगढ़ में 11 बजे तक 24.42 प्रतिशत वोटिंग हुई।

पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार

अमरोहा में 11 बजे तक 28.45 प्रतिशत मतदान।

बागपत में 11 बजे तक 22.74 प्रतिशत मतदान।

बुलंदशहर में 11 सुबह बजे तक 23.43 फीसदी वोटिंग।

गौतमबुद्धनगर में सुबह 11 बजे 24.26 प्रतिशत मतदान।

गाजियाबाद में सुबह 11 बजे तक 23.19 फीसदी मतदान।

पढ़ें :- indigo Flight Operation : खराब मौसम के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें प्रभावित, ट्रैवल एडवाइजरी जारी

मथुरा में सुबह 11 बजे तक 23.07 फीसदी मतदान।

मेरठ में सुबह 11 बजे तक 25.67 फीसदी मतदान।

2019 से बेहतर होगा मतदान प्रतिशत : यूपी मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा (Chief Electoral Officer of Uttar Pradesh Navdeep Rinwa) ने बताया कि हमारा मतदान प्रतिशत 2019 से बेहतर होगा। हर जगह पेयजल, शौचालय, छाया आदि की व्यवस्था की गई है। जिले और जिलों में नियंत्रण कक्ष स्थापित किए गए हैं। शिकायतों के लिए राज्य स्तर पर हमने अच्छी व्यवस्था की है, जिससे हम शिकायतों का त्वरित समाधान कर रहे हैं। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...