HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election 2023 : सीएम योगी ने यूपी विधान परिषद उपचुनाव में डाला वोट, भाजपा ने जारी की व्हिप

UP MLC Election 2023 : सीएम योगी ने यूपी विधान परिषद उपचुनाव में डाला वोट, भाजपा ने जारी की व्हिप

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की दो सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मतदान किया है। इस चुनाव के विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) की दो सीट पर उपचुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मतदान किया है। इस चुनाव के विधानसभा के सदस्य अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। दोनों रिक्त सीटों के लिए दो अलग-अलग मतदान बूथ बनाए गए हैं। बता दें कि विधान परिषद की दोनों सीट भाजपा सदस्य लक्ष्मण आचार्य (BJP member Laxman Acharya) के इस्तीफे और बनवारीलाल दोहरे (Banwarilal Dohre) के निधन के चलते खाली हुई हैं। दोनों सीटों के लिए आज 29 मई को मतदान हो रहा है और आज ही परिणामों की घोषणा भी की जाएगी।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

यूपी में सोमवार को दो सीटों के लिए होने वाले विधान परिषद उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने विधायकों के लिए व्हिप जारी किया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने पार्टी विधायकों को संदेश दिया कि एक भी वोट बर्बाद नहीं होना चाहिए। उपचुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा विधानमंडल दल की बैठक बुलाई गई थी।

पढ़ें :- विकसित भारत बनाना मेरा प्रण है और इसका ग्रोथ इंजन पूर्वांचल होगा : पीएम मोदी

मतदान के दौरान क्रॉस वोटिंग की संभावना को देखते हुए भाजपा ने मंत्रियों और सचेतक मंडल के नेतृत्व में समूह गठित किए हैं। बैठक में भाजपा के सहयोगी दलों के विधायक भी शामिल हुए। विधान परिषद की दो सीटों पर सपा प्रत्याशियों ने अंतरात्मा की आवाज पर वोट करने की अपील की है।

उप चुनाव के लिए 29 मई को सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। विधानसभा सचिवालय ने मतदान के लिए विधान भवन स्थित तिलक हॉल में दो मतदान कक्ष बनाए हैं। रिटर्निंग अधिकारी मो. मुशाहिद ने बताया कि दोनों सीटों पर गुप्त मतदान होगा। सभी 403 विधायक मतदान करेंगे। मतदान के बाद मतपत्र किसी भी व्यक्ति या चुनाव अभिकर्ता को दिखाने की इजाजत नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना होगी। शाम 6 बजे तक परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेंद्र सिंह व सपा से रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल चुनाव लड़ रहे हैं।

सपा ने नामांकन करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करके सबको चौंका

बता दें कि इससे पहले समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों ने नामांकन करने के अंतिम दिन पर्चा दाखिल करके सबको चौंका दिया था, क्योंकि विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से भाजपा उम्मीदवारों की जीत लगभग तय मानी जा रही है। भाजपा ने मानवेंद्र सिंह और पदमसेन चौधरी को अपना उम्मीदवार बनाया है। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया था कि बाद में, समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार राम जतन राजभर (मऊ से) और राम करण निर्मल (कौशांबी से) ने भी पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष नरेश उत्तम और अन्य की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया था।

संख्याबल में बीजेपी का पलड़ा भारी

पढ़ें :- 140 सीटें जीतने के लिए तरसेगी बीजेपी,पीएम मोदी हार के बाद खोलेंगे झूठ का विश्वविद्यालय : अखिलेश यादव

इन सीटों पर विधानसभा के सदस्‍य ही मतदान करेंगे और विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के बहुमत में होने के कारण पार्टी के दोनों प्रत्‍याशियों की जीत तय मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं, उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायकों की संख्या 13 है। भाजपा की एक अन्‍य सहयोगी निषाद पार्टी के छह विधायक हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...