उत्तर प्रदेश के 8 लाख छात्रों को इसी माह शुल्क की भरपाई होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) आंकड़ों का अंतिम परीक्षण करवा रहा है। एनआईसी (NIC) को शीघ्र ही जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। प्रदेश में ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले एससी-एसटी (SC-ST) परिवारों के छात्रों और दो लाख रुपये सालाना आमदनी वाले अन्य वर्गों के परिवारों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई की व्यवस्था है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 8 लाख छात्रों को इसी माह शुल्क की भरपाई होगी। इसके लिए समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) आंकड़ों का अंतिम परीक्षण करवा रहा है। एनआईसी (NIC) को शीघ्र ही जांच की प्रक्रिया पूरी कर लेने के लिए कहा गया है। प्रदेश में ढाई लाख रुपये सालाना आमदनी वाले एससी-एसटी (SC-ST) परिवारों के छात्रों और दो लाख रुपये सालाना आमदनी वाले अन्य वर्गों के परिवारों के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के साथ शुल्क की भरपाई की व्यवस्था है। अनुसूचित जाति व सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) भुगतान करता है।
अधिकारियों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में 16 लाख छात्रों को योजना का लाभ दिया जा चुका है। 8 लाख छात्र अभी योजना का लाभ पाने से शेष हैं। इनके डाटा की भी जांच कराई जा रही है। इन छात्रों के खातों में मार्च मध्य तक धनराशि भेजने की तैयारी है। अधिकारियों का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त बजट है। इसलिए सभी पात्र छात्रों को भुगतान होने की संभावना है। बता दें, एससी छात्रों को केंद्र व राज्य मिलकर भुगतान करते हैं। इसमें केंद्रांश 60 फीसदी और राज्यांश 40 फीसदी होता है। वहीं, सामान्य वर्ग के छात्रों को राज्य सरकार अपने संसाधनों से भुगतान करती है।