HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: जनता दर्शन में CM ने पीड़ितों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त निर्देश

UP News: जनता दर्शन में CM ने पीड़ितों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिया ये सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता की समस्या को सुनते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे करीब सौ पीड़ितों की मुख्यमंत्री ने समस्या सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जनता की समस्या को सुनते हुए अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी है। उन्होंने अधिकारियों को समयावधि में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। जनता दर्शन में पहुंचे करीब सौ पीड़ितों की मुख्यमंत्री ने समस्या सुनी और उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान दौरान मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, डीजीपी विजय कुमार और प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद भी मौजूद रहे।

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

जनता दर्शन में ज्यादातर समस्या अवैध कब्जे, आपसी संपत्ति विवाद, आपसी विवाद, इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार को लेकर आए। इस दौरान इलाज के लिए आए लोगों को सीएम योगी ने अश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि पैसे के अभाव में किसी भी प्रदेशवासी एवं जरूरतमंद का इलाज नहीं रुकेगा।

उनके प्रार्थना पत्रों पर अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज से जुड़े एस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूर्ण करा कर शासन को उपलब्ध कराया जाए। राजस्व व पुलिस से जुड़े मामलों को उन्होंने पूरी पारदर्शिता वह निष्पक्षता के साथ निस्तारित करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी के साथ भी नाइंसाफी नहीं होनी चाहिए। हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी मदद की जाए।

 

पढ़ें :- UP News : इस्कॉन अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए वृंदावन लाया गया
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...