HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. UP News: सीएम योगी ने 1573 ANM को नियुक्ति-पत्र किया वितरण, कहा-स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में हो रहा लगातार सुधार

UP News: सीएम योगी ने 1573 ANM को नियुक्ति-पत्र किया वितरण, कहा-स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में हो रहा लगातार सुधार

: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,573 ANM स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी जी के विजन के अनुरूप प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा चयनित 1,573 ANM स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मेादी जी के विजन के अनुरूप प्रदेश में चिकित्सा सेवाओं का सुदृढ़ीकरण हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। पूर्ण विश्वास है कि आप सभी उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर एक नजीर के रूप में स्थापित करने में महती भूमिका निभाएंगी।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि, 1573 एएनएम प्रदेश की तस्वीर बदलने के लिए है। नीति आयोग की रिपोर्ट बता रही है कि यूपी बीमारू राज्य से बाहर निकला है। पहले करीब पौने छह करोड़ दिन हीन स्थिति में थे। अब करीब इनके जीवन यापन में सुधार हुआ है। दो साल में स्वास्थ्य शिक्षा क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहा है।

यूपी विकास की प्रक्रिया से जुड़ा है। इसके साथ ही कहा कि, बहराइच, बस्ती संभल, खीरी, बांदा सहित कई जिलों में पूर्वर्ती सरकार ने ध्यान नहीं दिया। यहां अभियान चलाया गया, जिसकी वजह से व्यापक स्तर पर सुधार हुआ। 100 असेवित ब्लाक चुने गए। वहां सुधार हुआ। टीकाकरण का कवरेज 98 फीसदी हो गया है। इसमें एएनएम की बड़ी भूमिका है। आशा व एएनएम की ताकत का मूल्यांकन नहीं किया गया लेकिन अब इनकी ताकत का अहसास हो गया है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...