HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: विभिन्न पदों पर चयनित 400 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने ​बांटे नियुक्ति-पत्र, कहीं ये बातें

UP News: विभिन्न पदों पर चयनित 400 अभ्यर्थियों को सीएम योगी ने ​बांटे नियुक्ति-पत्र, कहीं ये बातें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इसमें 66 समीक्षा अधिकारियों, 204 अनुदेशकों और 130 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ। सीएम ने कहा कि, प्रदेश में पिछले डेढ़ वर्षों में आज हम यह 17वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने शनिवार को UPPSC और UPSSSC द्वारा विभिन्न पदों पर चयनित 400 अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र वितरण किया। इसमें 66 समीक्षा अधिकारियों, 204 अनुदेशकों और 130 कनिष्ठ सहायकों को नियुक्ति-पत्र वितरित हुआ। सीएम ने कहा कि, प्रदेश में पिछले डेढ़ वर्षों में आज हम यह 17वां नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम सम्पन्न कर रहे हैं।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

इस अवधि में अब तक 55 हजार से अधिक युवाओं का सफलतापूर्वक चयन कराकर नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि आज यूपी सरकार एवं चयन आयोगों की मंशा व कार्य पद्धति पर आज कोई प्रश्न नहीं खड़ा कर सकता है। उत्तर प्रदेश की व्यवस्था ने आज पहचान के संकट से भी आपको मुक्त किया है। अब देश में कहीं भी जाएंगे, पलक-पांवड़े बिछाकर लोग आपके सम्मान के लिए तैयार होंगे।

उन्होंने कहा कि, हमारे पास खेती एक महत्वपूर्ण साधन है, जल संसाधन हमारे पास है। इसके साथ, MSME का बड़ा आधार भी हमारे पास है। MSME की 90 लाख से अधिक जो यूनिट हमारे पास हैं, यह भी रोजगार सृजन के माध्यम बनीं, इसमें भी तमाम प्रकार की प्रक्रियाओं को सरल करने का कार्य हुआ।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि, विगत 6 वर्षों में प्रदेश के युवाओं की प्रतिभा का सम्मान प्रदेश में ही होने लगा है। आज उसका परिणाम है कि प्रदेश भी तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। आज हर एक क्षेत्र में प्रदेश विकास की प्रक्रिया का हिस्सा बना है। देश में कई उदाहरण प्रस्तुत करते हुए आगे बढ़ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...