HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सीएम योगी ने किया गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, कहीं ये बातें

UP News: सीएम योगी ने किया गोरखनाथ पुलिस स्टेशन का उद्घाटन, कहीं ये बातें

22 करोड़ की लागत से थाना गोरखनाथ एवं थाना एम्स के प्रशासनिक भवनों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविन्द्र गौड, कमिश्नर रवि कुमार एनजी डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। 22 करोड़ की लागत से थाना गोरखनाथ एवं थाना एम्स के प्रशासनिक भवनों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण किया। इस दौरान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी जोन गोरखपुर अखिल कुमार, आईजी रेंज जे रविन्द्र गौड, कमिश्नर रवि कुमार एनजी डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी को तीसरी बार बनाइए पीएम, 6 महीने में PoK होगा भारत का : सीएम योगी

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, आज मिशन शक्ति के रूप में प्रदेश में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए यूपी पुलिस एक विशेष कार्यक्रम चला रही है। उत्तर प्रदेश पुलिस से जुड़ीं महिला कार्मिक हर ग्राम पंचायत में जाकर लोगों का सहयोग कर रही हैं, इसके अच्छे परिणाम भी मिल रहे हैं। साथ ही कहा कि, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस बल‘ दुनिया के किसी भी राज्य का सबसे बड़ा सिविल पुलिस बल है।

हम लोगों ने प्रदेश में 1.65 लाख पुलिस कार्मिकों की भर्ती की है, जिसमें 20 प्रतिशत महिला कार्मिक अनिवार्य रूप से हों, इसको सुनिश्चित करते हुए पारदर्शी तरीके से पूर्ण प्रक्रिया को संपन्न भी किया गया। एक नागरिक और एक व्यापारी जब अपने आपको सुरक्षित महसूस करेगा तो प्रदेश में वास्तव में Rule of Law लागू होगा। यह Rule of Law सुशासन की पहली शर्त है।

सीएम ने कहा कि, आज उत्तर प्रदेश पुलिस बल देश के बेहतरीन पुलिस बल के रूप में गिना जाता है। आज किसी भी प्रकार की अराजकता पर लगाम कसनी हो तो देश में उत्तर प्रदेश पुलिस बल का नाम बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है।

 

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...