HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी ने किया दौरा, कहा-आपदा में सरकार आपके साथ

UP News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी ने किया दौरा, कहा-आपदा में सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए। उन्होंने कासगंज, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर में बाढ़ पीडित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को आश्वासन दिया। कासगंज में उन्होंने कहा कि, आपदा में सरकार आपके साथ है। हर पीड़ित को सहायता दी जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) सोमवार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किए। उन्होंने कासगंज, फर्रुखाबाद और शाहजहांपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों को आश्वासन दिया। कासगंज में उन्होंने कहा कि, आपदा में सरकार आपके साथ है। हर पीड़ित को सहायता दी जा रही है। फसलों के नुकसान आंकलन कराकर शीघ्र ही मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन को फसलों की क्षति होने की रिपोर्ट शीघ्र तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

पढ़ें :- UP News: सब्जी विक्रेता फांसी लगाकर दी जान, चौकी इंचार्ज और सिपाही पर प्रताड़ना का आरोप

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने डीएम से जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने सांसद और विधायकों से भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को लेकर बातचीत की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने पीड़ितों तक राहत सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए।

इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री ने कहा कि, पहले चक्र में यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के बाद प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ आई। अब दूसरे दौर में उत्तराखंड में अधिक बारिश होने के कारण गंगा नदी में जलस्तर बढ़ जाने के कारण कासगंज, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, कन्नौज आदि जिलों में बाढ़ आपदा आई है। साथ ही बरौना की कटान संबंधी समस्या के निदान के लिए उन्होंने अधिकारियों को प्रस्ताव बनाने के निर्देश भी दिए।

फर्रुखाबाद में बोले सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) ने फर्रुखाबाद में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने कहा कि, प्रदेश में 53 जनपद ऐसे हैं, जिसमें 26 में सामान्य बारिश व 22 जनपदों में सामान्य से कम व 25 जनपदों में सूखे की स्थिति है। 21 जनपदों के 721 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि, ड्राई राशन किट में 10 KG चावल, 10 KG आटा, 10 KG आलू, 05 KG चना के साथ ही उस परिवार की आवश्यकता के लिए दाल, तेल, मसाले, बरसाती व अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। पीड़ित परिवार अपने आपको असहाय महसूस न करे इसके लिए शासन ने जनहानि पर तत्काल चार लाख की सहायता देने के निर्देश दिए हैं, जिनके मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना में नया आवास उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

 

पढ़ें :- महिला पहलवानों ने जब न्याय मांगा तो कुछ नहीं बोले...प्रियंका गांधी का पीएम पर निशाना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...