HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, उन्नाव के इन नेताओं को 6 साल के लिए किया आउट

UP Nikay Chunav 2023 : यूपी निकाय चुनाव से पहले BJP का बड़ा एक्शन, उन्नाव के इन नेताओं को 6 साल के लिए किया आउट

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav) को लेकर सियासी पारा गर्म है। इस समय कई नेता टिकट न मिलने के चलते नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी उन्नाव जनपद में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनावों (UP Nikay Chunav) को लेकर सियासी पारा गर्म है। इस समय कई नेता टिकट न मिलने के चलते नाराज चल रहे हैं। ये नाराजगी उन्नाव जनपद में भी देखने को मिल रही है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बागियों पर बड़ा एक्शन लिया है।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी ने किसानों को दिए थे तीन काले कानून, हम उनके लिए लेकर आ रहे हैं 3 संजीवनी : राहुल गांधी

बीजेपी (BJP)  ने निकाय चुनाव (Nikay Chunav)में पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के खिलाफ उतरे बागी उम्मीदवारों के रूप में चुनाव लड़ने वाले 6 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (State President Bhupendra Chowdhary) के निर्देश पर बागी हुए उम्मीदवारों पर कार्रवाई की गई है।

उन्नाव जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार (Unnao District President Awadhesh Katiyar) ने लेटर जारी करते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी (State President Bhupendra Chowdhary)  के निर्देशनुसार नगर निकाय चुनाव 2023 (Municipal Elections 2023)में पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के विरोध में स्वयं व पत्नी को लड़ा रहे 6 पदाधिकारियों को पार्टी से 6 साल के निष्काषित किया जाता है। जिन नेताओं का पार्टी से निष्काषित किया गया हैं। उनकी लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

6 नेताओं को पार्टी से किया आउट

रामजी गुप्ती (जिला मंत्री भाजपा उन्नाव)

पढ़ें :- राहुल गांधी की छवि खराब करने के लिए BJP ने खर्च किए करोड़ों रुपए, मोदी ने गिराई पीएम पद की गरिमा : प्रियंका गांधी

सौरभ बाजपेयी (क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा अवध)

कंचन गुप्ता (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा सफीपुर)

दिलीप लश्करी (क्षेत्रीय मंत्री अनुसूचित मोर्चा अवध)

संदीप पांडेय (जिला सह संयोजक NGO प्रकोष्ठ उन्नाव)

राजरानी लोधी (मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा बदरका)

पढ़ें :- Raebareli News : स्वामी प्रसाद मौर्य के पुत्र उत्कृष्ट ने थामा कांग्रेस का हाथ, प्रियंका गांधी ने किया स्वागत

बता दें कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव आने वाले 4 मई और 11 मई को होंगे। निकाय चुनाव में पड़े वोटों की गिनती 13 मई को होगी। बताते चलें कि पहले चरण के लिए 7 मंडलों के 37 जिलों में वोट डाले जाएंगे। बाकी जगहों पर 11 मई को वोट डाले जाएंगे। सभी की गिनती एक साथ होगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...