1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023 : हापुड़ में दहाड़े सीएम योगी, कहा- पिछले छह सालों में यूपी में नहीं हुआ कोई दंगा, इससे तमंचावादी परेशान

UP Nikay Chunav 2023 : हापुड़ में दहाड़े सीएम योगी, कहा- पिछले छह सालों में यूपी में नहीं हुआ कोई दंगा, इससे तमंचावादी परेशान

यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav)  में भाजपा के स्टार प्रचारक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करने हापुड़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रचार में जान फूंकने के साथ-साथ सभी नगर निकायों के मतदाताओं को साधा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

हापुड़। यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav)  में भाजपा के स्टार प्रचारक और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) शुक्रवार को चुनावी रैली को संबोधित करने हापुड़ पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भाजपा के चुनाव प्रचार में जान फूंकने के साथ-साथ सभी नगर निकायों के मतदाताओं को साधा। उन्होंने कहा कि हापुड़ विकास की नई ऊंचाइयों को हासिल कर रहा है। आपने बदलते हुए भारत को देखा है। पिछले नौ वर्षों में तस्वीर बदल रही है।

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि रैपिड रेल गाजियाबाद हापुड़ से होती हुई मेरठ को जोड़ेगी। 2017 के पहले के उत्तर प्रदेश को याद करें, वो दंगा प्रदेश था। पिछले 6 वर्ष में कोई दंगा नहीं हुआ। माफिया और गुंडों का हाल तो आप देख रहे हैं। इससे तमंचावादी परेशान हैं। आज प्रदेश का युवा जब बाहर जाता है तो वह गर्व से कहता है कि मैं उत्तर प्रदेश का रहने वाला हूं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath)  लखनऊ से हापुड़ पहुंचे है। यहां से वह प्राइवेट हेलीकॉप्टर के जरिये मेरठ में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए रूट तय कर दिया गया है। कई मार्गों पर कुछ देर के लिए रूट डायवर्जन या वाहनों को रोका जा सकता है। ऐसे में उनके आने और लौटने के समय शहर में जाम लग सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...