1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav Result: नतीजे आने हुए शुरु, किसके सिर होगा जीत का ताज, देखे कहां कौन चल रहा आगे..

UP Nikay Chunav Result: नतीजे आने हुए शुरु, किसके सिर होगा जीत का ताज, देखे कहां कौन चल रहा आगे..

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में मतदान हुए है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। शनिवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है।नगर निगम चुनाव की मतगणना के रुझान आने शुरु हो चुके हैं।  उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में 760 नगर निकायों के लिए दो चरणों में मतदान हुए है। इनमें 17 नगर निगम,199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत है।

पढ़ें :- यूपी निकाय चुनाव में भाजपा के 61 मुस्लिम प्रत्याशियों ने खिलाया कमल, देखें विजई प्रत्याशी की सूची

पहले चरण में उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में और दूसरे चरण में 38 जिलों में वोटिंग हुई है। रुझानों में भगवान राम की नगरी अयोध्या नगर निगम के जयप्रकाश नारायण वार्ड से भारतीय जनता पार्टी के अनिल सिंह पार्षद पद पर जीते है।

वीर सावरकर वार्ड से भाजपा के मनीष सिंह पार्षद पद पर जीत हासिल की है। वहीं पंडित दीनदयाल वार्ड से बसपा के विश्वजीत यादव पार्षद पद पर जीत पर अपना नाम दर्ज किया है। उत्तर प्रदेश नगर पालिका और पंचायत में अध्यक्ष पदों पर भारतीय जनता पार्टी सबसे आगे है।

बीजेपी नगर पालिका की 99 सीटों और नगर पंचायत की 90 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं दूसरे नंबर पर सपा है, लेकिन निर्दलीय उसे काटें की टक्कर दे रहे हैं। यहां पालिका में सपा 39 तो निर्दलीय 37 सीटों पर आगे चल रही है। इसी तरह पंचायतों में सपा 46 सीटों और निर्दलीय 66 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

वृन्दावन के वार्ड-51 से बीजेपी प्रत्याशी मुकेश सारस्वत, वार्ड-66 से निर्दलीय प्रत्याशी पंकज अरोड़ा, वार्ड-62 से डॉ रूपन जीते है। वार्ड-69 से घनश्याम चौधरी जीते और वार्ड- 50 से बीजेपी प्रत्याशी शंशाक शर्मा जीत दर्ज की है।

पढ़ें :- रामनगरी के नए मेयर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, सिविल सेवा की तैयारी छोड़ राजनीति में आजमाया हाथ और बने अयोध्या के प्रथम नागरिक

वहीं अयोध्या के नगर निगम के गुरु नानकपुरा वार्ड से निर्दल प्रत्याशी मीरा गुप्ता 480 वोट से पार्षद पद पर जीती है। मऊ के अदरी नगर पंचायत से वार्ड नंबर 14 सभासद बीजेपी प्रत्याशी प्रिंस यादव 36 वोटों से जीते।

गोरखपुर में मेयर पद की पांच राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है, जिसमें 20,802 वोट से भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है। आगरा नगर निगम, वार्ड 91 से मुरारी लाल अग्रवाल ने भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की है। वहीं अयोध्या नगर निगम के चुनाव में आम आदमी पार्टी का भी खाता खुल गया है। महात्मा गांधी वार्ड से अबरूल निशा पार्षद पद पर जीत हासिल की।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...