1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Rain Alert : यूपी के 32 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

UP Rain Alert : यूपी के 32 जिलों में वज्रपात और भारी बारिश का अलर्ट, जानिए ताजा अपडेट

यूपी (UP) के तराई जिलों में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी ली है। माैसम विभाग (Weather Department)  के मुताबिक मानसूनी ट्रफ लाइन (Monsoon Trough Line) ने दोबारा यूपी की ओर रुख किया है और यह वर्तमान में बाराबंकी के पास से होकर गुजर रही है। इसके असर से अगले चार पांच दिनों तक प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी-तराई में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के तराई जिलों में मानसून ने दोबारा रफ्तार पकड़ी ली है। माैसम विभाग (Weather Department)  के मुताबिक मानसूनी ट्रफ लाइन (Monsoon Trough Line)ने दोबारा यूपी की ओर रुख किया है और यह वर्तमान में बाराबंकी के पास से होकर गुजर रही है। इसके असर से अगले चार पांच दिनों तक प्रदेश के पूर्वी व पश्चिमी-तराई में मध्यम से भारी बारिश की परिस्थितियां बनेंगी।

पढ़ें :- अगले कुछ घंटों में तेजी से बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 22 राज्यों में आंधी और तेजी बारिश का अलर्ट

बुधवार के लिए माैसम विभाग (Weather Department) की ओर से यूपी के तराई और दक्षिण के 32 जिलों में गरज चमक और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इन इलाकों में वज्रपात की संभावना है। माैसम वैज्ञानिकों के मुताबिक यूपी के तराई में माैसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला अगले चार-पांच दिनों तक जारी रहने वाला है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ (Regional Meteorological Center Lucknow) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह (Senior scientist Atul Kumar Singh) ने बताया कि मानसूनी ट्रफ रेखा (Monsoon Trough Line) फिर से यूपी में प्रवेश कर चुकी है। इसके असर से तराई में अगले कुछ दिनों तक रुक रुक कर मध्यम से भारी बारिश होगी।

इन जिलों है गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका

चित्रकूट, काैशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर व आसपास के इलाकों में।

पढ़ें :- CM योगी ने राज्यभर में आंधी-बारिश पर लिया संज्ञान, अधिकारियों को जरूरी मदद और मुआवजा को लेकर दिए निर्देश

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...