1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Weather : छठ पूजा के बीच यूपी में बदला मौसम, मोंथा चक्रवात के कारण के कई ज‍िलों में बारिश का अलर्ट

UP Weather : छठ पूजा के बीच यूपी में बदला मौसम, मोंथा चक्रवात के कारण के कई ज‍िलों में बारिश का अलर्ट

छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) पर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की शुरुआत हो चुकी है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का असर दिखने लगा है और राज्य का अधिकांश हिस्सा अब धीरे-धीरे सर्द मौसम की ओर बढ़ रहा है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। छठ महापर्व (Chhath Mahaparva) पर उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह से कई जिलों में बादल छाए हुए हैं, कहीं हल्की बूंदाबांदी तो कहीं बारिश की शुरुआत हो चुकी है। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट का असर दिखने लगा है और राज्य का अधिकांश हिस्सा अब धीरे-धीरे सर्द मौसम की ओर बढ़ रहा है। हालांकि कुछ जिलों में मौसम साफ है और धूप खिली हुई है। अगर ज्यादा बारिश होती है तो इससे किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है।

पढ़ें :- Up School Closed : यूपी के इस जिले में ठंड का टूटा 11 साल का रिकाॅर्ड, कक्षा आठ तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद

मौसम विभाग (Meteorological Department) का कहना है कि पूर्व-मध्य अरब सागर पर बने निम्न दबाव क्षेत्र से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली द्रोणी रेखा (ट्रफ) और निचले वायुमंडल में अरब सागर से आ रही है। नमी के साथ पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते बुंदेलखंड क्षेत्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सटे जिलों में 27 अक्तूबर को बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वर्तमान समय में खरीफ की मुख्य फसल धान की मड़ाई का काम चल रहा है। अधिकांश किसानों ने फसल को काटकर खेतों में सूखने के लिए छोड़ दिया है। ऐसे में बारिश होने से धान की फसलों का नुकसान होने की संभावना किसान जता रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र के कारण 28 अक्तूबर को आंध्र प्रदेश तट को पार करते हुए एक चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। जिसके कमजोर अवशेष दक्षिणी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेंगे। इससे 29 से 31 अक्तूबर के बीच पूर्वांचल के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को यूपी के आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, मैनपुरी, औरैया, जालौन, झांसी, महोबा, हमीरपुर और ललितपुर में बारिश की संभावना जताई जा रही है।

बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें

इसी तरह 29 अक्टूबर को पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है। जबकि पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। 30 अक्टूबर को प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं पर बारिश व गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है। इस दौरान पूर्वी हिस्से में कहीं-कहीं पर बादल गरजने व बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चल सकती है।

पढ़ें :- UP Rain Alert: नए साल पर बारिश में भीगने को रहें तैयार; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...