1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी ग्रामीण अभिकरण गांवों में बिछा रहा है सड़कों का जाल : अखण्ड प्रताप सिंह

यूपी ग्रामीण अभिकरण गांवों में बिछा रहा है सड़कों का जाल : अखण्ड प्रताप सिंह

ग्रामीण सड़क अभिकरण, उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अखण्ड प्रताप सिंह के बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ ।  ग्रामीण सड़क अभिकरण, उत्तर प्रदेश मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अखण्ड प्रताप सिंह के बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण हेतु निविदा प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया गया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पीएमजीएसवाई-4 की गाईडलाइन के अनुसार आकांक्षत्मक जनपदों की अनजुड़े बसावटों सर्वऋतु सम्पर्क मार्गों से जोड़ा जाने हेतु सर्वेक्षण का कार्य को पूर्ण हो चुका है। पिछले माह दिल्ली में माननीय प्रधानमंत्री जी की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक ली थी, जिसमें वर्ष 2024-25 में उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क अभिकरण द्वारा देश में सबसे ज्यादा सड़क निर्माण कराए जाने पर प्रसंशा की गई थी।

श्री सिंह ने बताया कि जिलास्तर पर विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वर्षा ऋतु से पूर्व सड़क निर्माण की समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कराएं। अखण्ड प्रताप सिंह ने प्रत्येक माह जिलों में निर्माण कार्यों समीक्षा, स्थलीय निरीक्षण एवं कार्य गुणवत्ता की निगरानी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में लापरवाही करने वाले ठेकेदार और अधिकारियों पर होगी कड़ी कार्यवाही।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...