1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Closed : सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी, 8वीं तक के सभी स्कूलों में बढ़ाई छुट्टी, इस तारीख से खुलेंगे विद्यालय

UP School Closed : सर्दी और शीतलहर का प्रकोप जारी, 8वीं तक के सभी स्कूलों में बढ़ाई छुट्टी, इस तारीख से खुलेंगे विद्यालय

यूपी (UP) के आगरा जिले में सर्दी और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) के आगरा जिले में सर्दी और शीतलहर (Cold Wave) का प्रकोप जारी है। ऐसे में स्कूल के छात्रों को बड़ी राहत दी गई है। अभी तक यूपी बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड समेत अन्य बोर्ड के 5वीं कक्षा तक के विद्यालय 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। वहीं अब कक्षा 8वीं तक के स्कूलों का अवकाश भी बढ़ा दिया गया है।

पढ़ें :- Video- महिला इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंची थी, इलाज से पहले छत मौत बनकर गिरी, ​बाल-बाल बची

आगरा के जिलाधिकारी भानूचंद्र गोस्वामी (Agra District Magistrate Bhanuchandra Goswami) ने  सचिव बेसिक शिक्षा (Secretary Basic Education) के निर्देश पर 16 जनवरी को 8वीं तक के विद्यालयों का अवकाश घोषित किया है। 17 को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पूर्व घोषित अवकाश है। अब विद्यालय 18 जनवरी से खुलेंगे।

सर्दी से नहीं राहत

लोहड़ी के बाद ठंड कम होना माना जाता है, इस बार स्थिति बदली नजर आ रही है। सर्द हवा से फिलहाल कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। गलन और कोहरा भी झेलना पड़ रहा है। सुबह 10 बजे तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हो रहे। दोपहर के समय धूप खिलने से जरूर राहत मिल रही। मौसम विभाग के अनुसार ठंड के साथ बारिश भिगो सकती है।

रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसकी वजह से हाईवे पर दृश्यता शून्य रही। देर रात से कोहरे ने शहर को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया। सुबह 10 बजे तक कोहरे की वजह से वाहन रेंगते हुए सड़कों पर चलते रहे। दोपहर 12 बजे के बाद सूर्य देव के दर्शन हुए और धूप निकली। इस से कुछ राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन सर्द हवा की वजह से धूप में अधिक राहत नजर नहीं आई।

पढ़ें :- हरिद्वार नगर निगम ने शुरू की नई पहल, ड्रोन तकनीक से होगी कांवड़ यात्रा और स्वच्छता की निगरानी

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को बारिश ठंड में भिगो सकती है। हालांकि तापमान में कोई अधिक बदलाव नहीं होगा। इसके बाद भी गलन और बर्फीली हवा का सितम लोगों को सताता रहेगा। रविवार को रात के समय न्यूनतम पारा 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस वजह से गलन का प्रकोप अधिक नजर आ रहा है। रविवार को न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...