1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP School Holidays : सर्दी का सितम जारी, डीएम ने 24 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों की फिर बढ़ाई छुट्टी, 12वीं का बदला समय

UP School Holidays : सर्दी का सितम जारी, डीएम ने 24 जनवरी तक 8वीं तक के स्कूलों की फिर बढ़ाई छुट्टी, 12वीं का बदला समय

यूपी (UP) में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी की वजह से आगरा (Agra) के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (District Magistrate Bhanu Chandra Goswami) ने एक बार फिर आठवीं तक के विद्यालयों की छुट्टियां 24 जनवरी तक बढ़ा दीं हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। अब सभी स्कूल 25 जनवरी को खुलेंगे।

By santosh singh 
Updated Date

आगरा। यूपी (UP) में सर्दी का सितम जारी है। कड़ाके की सर्दी की वजह से आगरा (Agra) के जिलाधिकारी भानु चंद्र गोस्वामी (District Magistrate Bhanu Chandra Goswami) ने एक बार फिर आठवीं तक के विद्यालयों की छुट्टियां 24 जनवरी तक बढ़ा दीं हैं। यह आदेश सभी बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। अब सभी स्कूल 25 जनवरी को खुलेंगे।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd ODI : बारिश से प्रभावित मैच में भारत की 4 रनों से जीत, DLS नियम से निकला नतीजा

मौसम का मिजाज जनवरी की शुरुआत से ही बिगड़ने लगा था। अधिकतम तापमान न्यूनतम स्तर पर पहुंच जाता है। रविवार रात को एक बार फिर न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री रहा। रात से ही घना कोहरा शुरू हो गया था। सुबह भी घने कोहरे की चादर में शहर लिपटा नजर आया। दिन में सूरज नहीं निकला और पूरे दिन लोग धूप के लिए तरसते रहे। मौसम के तेवर देखते हुए अभिभावक भी छुट्टी की आस लगाए थे। शाम 4 बजे के करीब जैसे ही जिलाधिकारी ने स्कूलों का अवकाश दो दिन बढ़ाने का आदेश जारी किया तो वह सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो गया।

इसके बाद स्कूलों की ओर से भी 24 जनवरी तक के अवकाश के लिए संदेश व्हाट्सएप ग्रुपों पर प्रसारित हुए, जिससे अभिभावकों ने राहत की सांस ली। कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल खोलने के लिए जिलाधिकारी (District Magistrate) ने सुबह 10:30 से 3:30 बजे तक का समय निर्धारित किया है।

यूनिफाॅर्म की बाध्यता नहीं

साथ ही प्रधानाचार्यों को कक्षाओं का तापमान नियंत्रित रखने के लिए हीटर आदि लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी (DM) के आदेश में स्पष्ट लिखा है कि किसी भी हालत में बच्चों को खुले मैदान आदि में प्री बोर्ड और प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए न बैठाया जाए। स्कूल कड़ाके की इस सर्दी में विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म पहनने के लिए बाध्य नहीं करेंगे। बालकों को ऐसे कपड़े पहनकर आने की अनुमति होगी जो ठंड बचाने में सक्षम हों। आदेश का कड़ाई से पालन न करने वाले विद्यालयों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पढ़ें :- 12 दिसंबर को अखिलेश यादव अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन, सपा नेता पवन पांडेय ने दी जानकारी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...